रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा में पंजाबी मूल के युवक की हत्या कर दी गई। युवक वैंकूवर का रहने वाला था। वारदात बर्नाबी इलाके में हुई। वारदात के बाद हमलावरों ने उस गाड़ी में भी आग लगा दी, जिससे वे आए थे। इसके बाद हमलावर वहां से अन्य वाहनों में सवार होकर भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार में लगी आग बुझाई। इसके बाद मामले की जानकारी जुटाई। जिस तरह से यह वारदात की गई, उससे पुलिस यह मानकर चल रही है कि मामला टारगेट किलिंग का हो सकता है। इसके अलावा पुलिस इसे गैंगवार से जोड़कर भी देख रही है। उधर, मृतक युवक की पहचान दिलराज सिंह गिल (28) के रूप में की गई है। फिलहाल, हत्या की जांच करने वाली खास टीम इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) ने मामला अपने हाथ में ले लिया। इस टीम ने कई बिंदुओं पर अपनी जांच शुरू की है।
Advertisement


