रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (4 फरवरी) को केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा। उन्होंने यह बात दिल्ली में संसद के बाहर मकर द्वार के सामने प्रदर्शन के दौरान कही।
प्रदर्शन के दौरान जब बिट्टू सामने से आए तो उन्हें देखकर राहुल गांधी ने कहा- मेरा ट्रेटर फ्रेंड (गद्दार दोस्त) आ रहा है। इसके बाद राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया। बिट्टू ने राहुल को कहा कि आप देश के हित के लिए अच्छा नहीं कर रहे। तुम देश के दुश्मन हो। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा- चिंता मत करो मेरे गद्दार दोस्त, तुम वापस आओगे। इस दौरान वहां लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा और अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला भी मौजूद थे।


