रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली में फेज-आठ स्थित गुरद्वारा अंब साहिब की सैनी माजरा स्थित 44 मरले जमीन को गलत तरीके से बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में गुरुद्वारा अंब साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह टोहड़ा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वह जमीन की रजिस्ट्री व इंतकाल रद्द करवाने के लिए मोहाली एसडीएम व तहसीलदार से संपर्क किया गया है।
वहीं, पूरे मामले की पड़ताल के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो सारे मामले की जांच कर रही है। जिस भी व्यक्ति की भूमिका सामने आएगी, उस पर कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। यह दावा एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने किया। एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि हमारे ध्यान में कल यह मामला आया, इसके बाद इसकी पड़ताल की गई। वहीं, मैनेजर ने यह बात भी कबूल कर ली है। यह जमीन चार लोगों को बेची गई थी।


