रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया जालंधर के PAP चौक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और अकाली दल जिंदावाद के नारे लगाए। इसके बाद मजीठिया में अपनी मूंछों को ताव दिया और आप सरकार को फेल बताया।
मजीठिया ने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है और यहां के डीपीजी सरकार के पोस्टर बॉय बने हैं। पंजाब के सीएम अपने खास लक्की को नहीं बचा पाए। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-अकाली दल के गठबंधन पर सवाल को मजीठिया ने हंसी में टालते हुए कहा कि इस सवाल का जवाब जालंधर के पीएपी चौक में नहीं दिया जा सकता। इसके बाद हंसते हुए मजीठिया अपनी मौन सहमति देते हुए कपूरथला के लिए निकल गए। मजीठिया ने यह भी कहा कि पुलिस कह रही है कि 5 हजार लोग पकड़ लिए हैं ये भी झूठ है। इसकी तफतीश की जाए तो सच्चाई सामने आएगी कि ये कौन लोग हैं। पंजाब के हर थाने को टारगेट दिया गया है कि कितने लोग पकड़ने हैं। पंजाब के डीजीपी कह रहे हैं कि बॉर्डर पार से हथियारों की तस्करी बढ़ी है। मैं पूछना चाहता हूं कि पंजाब के डीजीपी कहां सोए हुए थे।


