रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत के बाद पाकिस्तान में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। कराची में भीड़ ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला कर दिया है। मौके से आए वीडियो में दिख रहा है कि खामेनेई की मौत और ईरान पर अमेरिकी इजरायली हमलों के विरोध में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कराची की सड़कों पर उतर आए हैं। भीड़ ने माई कोलाची रोड स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने दूतावास के प्रवेश द्वार के पास तोड़फोड़ की और गार्ड हाउस में आग लगा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दूतावास के बाहर धुएं का गुबार देखा जा सकता है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पाक फौज ने फायरिंग कर दी जिसमें आठ पाकिस्तानी लोगों की मौत हो गई। अमेरिका ने पाकिस्तान में रह रहे अपने लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ी चेतावनी दी है। भारत ने भी जम्मू और कश्मीर, केरला, यूपी और अन्य शहरों में सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन किए जा रहे है। भारतीय मुस्लिम अमेरिका और इजरायल खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत हो गई है। जिसके बाद दुनिया के कई देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इराक से लेकर भारत में भी खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं ईराक में भी अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ है। इराक में अमेरिकी दूतावास को तोड़ने वाली मशीनों को जब्त किया गया है। प्रदर्शनकारी मशीन लेकर दूतावास को तोड़ने पहुंचे थे।


