
रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा में हुई यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की हत्या के काफी दिन बीत जाने के बाद नैंसी की मां छिंदर पाल कौर ने एक और बड़ा खुलासा किया। छिंदर पाल ने कहा कि उसकी बेटी की हत्या गोल्ड के चक्कर में हुई है। यह बयान तब जारी हुआ जब खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा नैंसी की हत्या के पीछे खालिस्तान का हाथ न होने का दावा किया।
नैंसी की मां ने कहा कि लोकल गुरुद्वारा का एक सेवादार कनाडा में रेस्क्यू करने के नाम पर मरने वाले लोगों का सोना उतार लेता है। इस मामले में नैंसी के पास एक क्लाइंट आई थी उसके बेटे की मौत के बाद गुरुद्वारे के एक व्यक्ति ने बेटे का सोना उतार लिया और क्रेडिट कार्ड व डेढ़ लाख रुपए भी रख लिए। आरोप है कि पिछले छह माह से नैंसी ने इस मामले की पैरवी शुरू कर दी और जब उक्त व्यक्ति से सोना और पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया। इसी मामले में नैंसी को धमकी मिली थी और उसका घर जलाया गया था। इस मामले में कनाडा पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। कनाडा पुलिस का कहना है कि कई एंग्लो से मामले की जांच की जा रही है। नैंसी की माँ ने कहा कि उन्हें हत्यारों का पता है। अभी उसने बेटी के घर कनाडा में रहना है और अगर खुल के नाम बताए तो उसे भी बेटी की तरह मार दिया जाएगा।


