रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिसार में जयपुर से अमृतसर जा रही ट्रेन में सफर कर रहे एक परिवार के साथ चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार के सोते ही अज्ञात चोर ने ट्रॉली बैग से लाखों के गहने चोरी कर फरार हो गया।
मामले में जीआरपी हिसार थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एफआईआर के मुताबिक, जयपुर के मालवीय नगर निवासी अंकुश जैन 9 मार्च को अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 19613 जयपुर-अमृतसर एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। वह किसी काम से लुधियाना जा रहे थे। रात करीब 3:15 बजे हिसार रेलवे स्टेशन के पास सभी यात्री सो गए। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर ट्रॉली बैग में रखे जेवरों के डिब्बे साफ कर दिए।
Advertisement


