रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका के ओहियो सूबे में पुलिस से बचने के लिए पंजाबी मूल के तरसेम सिंह (33) ने रेंज रोवर को 200 की स्पीड में भगाते हुए जीप को टक्कर मार दी। जिसमें प्रेग्नेंट लड़की (17) की मौके पर मौत हो गई। वहीं पेट में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई।

कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए तरसेम सिंह पर 1 मिलियन डॉलर (9.4 करोड़ रुपए) जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने अब अगली सुनवाई की तारीख 3 अप्रैल तय की है। कोर्ट के फैसले के बाद ओहियो पुलिस ने बताया कि हादसा 16 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजकर 15 मिनट पर हुआ था। उसी समय आरोपी को गिरप्तार कर लिया गया था। 23 मार्च 2026 को उसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी की गई। वहीं, लड़की की एक्सीडेंट में मौत के बाद लोकल लोगों में सोशल मीडिया पर इंडियन ड्राइवरों को लेकर बहस छिड़ गई है। एक्सीडेंट में मारी गई लड़की और आरोपी के संबंधों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।


