रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिमाचल प्रदेश के ऊना में रिटायर्ड फौजी ने अमरूद तोड़ने पर 6 साल की बच्ची को रस्सी से सीढ़ियों की रेलिंग से बांध दिया। इसके बाद उसने बच्चे की जमकर पीटा। बच्ची चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन उसने छोड़ा नहीं।
इसके बीच मर्चेंट नेवी के कैप्टन


को बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई, तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्ची का छुड़वाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्ची रेलिंग से बांधी है और अंकल बचा लो, अंकल बचा लो कहकर मदद मांगती दिख रही है। मर्चेंट नेवी में कैप्टन रोहित जसवाल सड़क से गुजर रहे थे। बच्ची की चीखें सुनकर वह पूर्व सैनिक के घर पहुंचे और बच्ची को छुड़वाया। उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया और पूर्व सैनिक से बच्ची को छोड़ने के लिए कहा। बाद में, उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वीडियो वायरल होने के बाद, एसपी सचिन हिरेमठ ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने सदर थाना से एक पुलिस टीम को बहडाला भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्ची का बयान दर्ज किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस पूर्व फौजी की जम कर क्लास लगाई जा रही है। लोग उसका विरोध कर रहे है।


