रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बंगाल में BJP की एकतरफा जीत के बाद पंजाब में BJP ने जश्न मनाया। वहीं अब अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बंगाल में भाजपा की जीत का पंजाब चुनाव-2027 में क्या असर पड़ेगा। बंगाल जीत से उत्साहित केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने तो यहां तक कह दिया कि अब पंजाब में तख्तापलट की बारी है। इस पर CM भगवंत मान ने कहा कि ये शेखचिल्ली के सपने हैं।
वहीं बंगाल चुनाव को लेकर पॉलिटिकल एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अगर BJP बंगाल में ममता बनर्जी का किला ढहाने के बाद अगली बारी पंजाब की होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे बंगाल में भाजपा कभी सरकार नहीं बना सकी, उसी तरह पंजाब में अकेले दम पर सत्ता पाना भी भाजपा के लिए किसी सपने से कम नहीं। BJP के लिए पंजाब भी बंगाल की तरह सियासी कामयाबी की बड़ी पहेली है।
Advertisement


