रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके चलते कई इलाकों के निवासी एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। तत्काल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।
भूकंप का सेंटर अफगानिस्तान रहा। नेंशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई। यह भूकंप जमीन से 215KM की गहराई में आया।
Advertisement


