रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त में पंजाब दौरे पर आएंगे। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इस दौरान एक बड़े रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे और राज्य को कई अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। हालांकि, दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
इससे पहले 1 फरवरी को पीएम जालंधर में स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे। यहां उन्होंने माथा टेका और संत निरंजन दास से मुलाकात की थी। यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले दोआबा क्षेत्र में दलित वोटर्स को साधने के लिए भाजपा की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना गया था।
Advertisement


