रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के आप नेता दिनेश ढल्ल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। हालांकि बीजेपी में भी दिनेश ढल्ल के विरोधी नेता शामिल है जिसके चलते यह सफ़र भी मुश्किल से भरा हो सकता है।
दरअसल कुछ दिन पहले ही आप सरकार ने दिनेश ढल्ल को नॉर्थ हल्के की इंचार्जी छीन ली थी जिसकी जगह मेयर विनीत धीर को दी गई थी। हालांकि उसके बाद दिनेश ढल्ल ने इसे पार्टी का फैसला है जिसके लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं लेकिन बीचो बीच ही यह ग़म भी ढल्ल को खाए जा रहा था जबकि उनके समर्थक भी पार्टी के इस फैसले से खुश नहीं थे। ऐसे में दिनेश ढल्ल बीजेपी के कुछ नेताओं के टच में आए और आज निजी होटल में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली।
Advertisement


