रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है।
जालंधर की थ्री स्टार कॉलोनी में जीजा ने साले पर गोलियां चला दी। घटना तड़के चार बजे की है। गोलियां लगने से घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गोलियों की आवाजें सुन कर इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने तड़के ही पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थाना आठ की पुलिस मौके पर पहुंची उर जांच शुरू कर दी। एडीसीपी मुख्तियार राय ने बताया कि आरोपी का नाम मनदीप सिंह है जिसने अपने साले ईश्वर सिंह पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते फायरिंग की गई।
Advertisement

