रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है।
जालंधर के मंड इलाके में प्रवासियों में हुए झगड़े दौरान एक प्रवासी की हत्या कर दी गई। घटना थाना मकसूदां के अधीन आती मंड चौकी के इलाके गाँव संगत सोहल में हुई। बताया जा रहा है कि देर रात प्रवासियों का आपसी झगड़ा हुआ था इसी दौरान एक प्रवासी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सूत्र बताते हैं कि, यह मर्डर का मामला है। फिलहाल शव को जालंधर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisement


