रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिल्ली के पीतमपुरा में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यहां काम करने वाले लोग खुद को डॉक्टर बताकर ग्राहकों को ठगते थे।
वे ग्राहकों को यूनानी दवाएं खरीदने के लिए राजी करते थे, जिसके लिए वे एक हेल्थकेयर कंपनी और उसके डिस्ट्रीब्यूटर से चुराए गए गोपनीय डेटा का इस्तेमाल करते थे। इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह ‘एमडीएल नेचुरल यूनानी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ / ‘नेचुरल यूनानी हेल्थ केयर’ के नाम पर काम कर रहा था। पुलिस ने 40 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप और छह फर्जी मोहरें जब्त की हैं, जिनका इस्तेमाल इस धोखाधड़ी में किया जाता था। लैपटॉप में ग्राहकों की गोपनीय जानकारी और अहम डिजिटल सबूत मिले हैं।
Advertisement


