रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) की PCS मेंस परीक्षा के रिजल्ट में कथित धांधली को लेकर दायर याचिकाओं पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में फिर अहम सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने PCS मेन्स के इंटरव्यू पर 16 दिसंबर तक रोक लगा दी है। यह जानकारी शेफाली शर्मा स्टूडेंट ने दी है।
पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने स्टूडेंट्स के गंभीर आरोपों पर PPSC को जवाब और संबंधित दस्तावेज पेश करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। आज की सुनवाई में आयोग की ओर से वकील आत्मा राम अदालत में अपना जवाब दाखिल किया, जिस पर याचिकाकर्ता स्टूडेंट्स के वकील कुनाल मुलवानी अपना पक्ष रखा। इसके अलावा, स्टूडेंट्स के वकील कोर्ट से पूरे मामले की स्वतंत्र जांच किसी केंद्रीय एजेंसी यानी सीबीआई (CBI) से करवाने, परीक्षा केंद्रों की CCTV फुटेज सुरक्षित रखने और चयनित उम्मीदवारों के अंक व परीक्षकों की योग्यता सार्वजनिक करने जैसे अंतरिम आदेश पारित करने की गुहार लगाएंगे।


