रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के शाहकोट स्थित गांव तलवंडी संघेड़ा के दो सगे भाइयों की ग्रीस में तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना 3 नवंबर की है। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय दलजीत सिंह और 23 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है।
हत्या का आरोप उनके दूर के रिश्तेदार संदीप सिंह पर लगा है। वह युवकों का मामा है। आरोप है कि वह दोनों भाइयों को बेहतर भविष्य का झांसा देकर ग्रीस ले गया था। वारदात के करीब 18 दिन बाद शुक्रवार को सुबह दोनों के शव अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। परिवार का कहना है कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए परिवार ने कर्ज लेकर उन्हें विदेश भेजा था।
Advertisement


