Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ नेशनल हाईवे के लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा मौके के लिए अभी रवाना हुए हैं। साथ ही सीनियर अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के आदेश दे दिए हैं। मुठभेड़ में दो आतंकी घायल हुए हैं। मौके से दो हैंड ग्रेनेड, चार पिस्टल और 50 गोलियां मिली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक दिन पहले कुछ आतंकियों को हेंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद इन आतंकियों का पता लगा था।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक युवक को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठा लिया। पुलिसकर्मी उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाने लगे। उसका फोन भी ले लिया। इसके बाद परिजनों ने वहां जमकर हंगामा किया। गाड़ी से युवक को बाहर निकाल लिया। उसका फोन भी वापस ले लिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी वहां से चली गई। पुलिस का कहना है कि जालंधर में 2-3 दिन पहले एक ड्रोन चोरी हुआ था। आशीष नाम के युवक ने ही उसे ड्रोन लेकर शादी में भेजा था। अब उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर जा रहे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिन की लड़ाई (ऑपरेशन सिंदूर) में पाकिस्तान को बड़ी सैन्य कामयाबी मिली थी। इस रिपोर्ट में पहलगाम अटैक को भी आतंकी हमला न मानकर ‘विद्रोही हमला’ माना गया है। 800 पन्नों की इस रिपोर्ट को यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन (USCC) ने जारी किया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस रिपोर्ट का विरोध जताते हुए इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे और विरोध…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गोपाल नगर के आप पार्षद पति रौनी और बत्रा ब्रदर्स समेत उनके बेटे को एनआरआई ने फेसबुक लाइव होकर जम कर गालियां निकाली। करीब छह ऐसी वीडियो है जिनमें वह रौनी, काला बत्रा, हीरा बत्रा और शुभम को गालियां निकाल रहा है। वीडियो पोस्ट करने वाला नोनू सिंह नाम का शख्स है, जो लंबे समय से विदेश में है और गोपाल नगर का ही रहने वाला है। नोनू का दावा है कि पार्षद पति रौनी ने शुभम के साथ चुगली की जिसके बाद शुभम ने उसे फोन करके भारत लौटने पर काटने की धमकी दी। नोनू…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी को मार गिराया। पुलिस को सूचना मिली थी कि हाल ही में जेल से छूटा हैरी टारगेट किलिंग की साजिश रच रहा है और उसके पास अवैध हथियार हैं। अमृतसर लिंक रोड पर नाका लगाने के दौरान हैरी और उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कारवाई करते हुए फायरिंग की तो गोली लगने से हैरी की मौत हो गई। उसका साथी सन्नी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मौके से हथियार और बाइक बरामद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जीरकपुर में एक बड़ी कार्रवाई की। नशे के लिए प्रयोग होने वाली लगभग 5 लाख ट्रामाडोल गोलियां बरामद की हैं। ये प्रतिबंधित दवाएं एक ट्रक से जब्त की गईं। ट्रक देहरादून से अमृतसर जा रहा था। दवाई का इस्तेमाल नशे के रूप में बड़े पैमाने पर होता है। पुलिस और एनसीबी की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सारी दवाएं जब्त की हैं। मामले की जांच चल रही है। पता चला है कि गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में है। एनसीबी पिछले एक माह से इस रैकेट के पीछे लगी थी।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बीती रात एक विधायक की पिटाई की गई। विधायक को जूतों और थप्पड़ों से पीटा गया। यह दावा पूर्व विधायक और बीजेपी नेता शीतल अंगूराल ने किया। शीतल ने अपने फेसबुक पेज पर यह पोस्ट डाली और लिखा कि कल रात हुई थप्पड़ और जूतों की बरसात… क्या आप ठीक हो विधायक साहब। हालांकि शीतल अंगूराल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। वहीं शीतल की इस पोस्ट से राजनीतिक लॉबी में तहलका मचा हुआ है। सभी विधायक दावा कर रहे है कि उनका इस पोस्ट से कोई लेनदेन नहीं। शीतल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के फिरोजपुर में RSS नेता के पोते नवीन हत्याकांड मामले में पुलिस ने आज 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को फिरोजपुर से ही पकड़ा गया। तीन दिन पहले बदमाशों ने शहर के बीच बाजार गोलीबारी कर नवीन की हत्या की थी। हत्या निजी रंजिश को लेकर की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कनव और हर्ष के तौर पर हुई है। हत्याकांड की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड ने ली थी। संगठन ने कहा था कि हमने हिंदूवादी गिरोह के नेता को सुधार दिया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं निकला। एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के गुरदासपुर में जेल के गार्ड ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी एक सरकारी क्वार्टर में जाकर छिप गया। जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को धमकाते हुए कहा कि वह खुद को गोली मार लेगा। पुलिस ने उसे करीब एक घंटे तक समझाने की कोशिश की, लेकिन गार्ड ने सरेंडर करने के बजाय खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। एसएसपी आदित्य ने कहा हमारी कई टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने सारे इलाके की घेराबंदी कर दी। मामले की हम पूरी जांच कर रहे हैं।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के साथ सटे फगवाड़ा में शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल और उसके बेटे जिम्मी पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में शिवसेना नेता का कान कटा है जबकि बेटे का सिर फट गया है। हिंदू संगठनों में हमले को लेकर रोष है। फगवाड़ा के बाजार में हुए इस हमले से दुकानदारों में भी रोष है। रोष स्वरूप फगवाड़ा के लोगों व दुकानदारों ने जालंधर हाईवे पर धरना देकर बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। बाजार के दुकानदारों ने कहा कि हमलावर कई दिनों से धमकी दे रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया भी था…

Read More