Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भार्गव कैंप में एक 20 साल को युवक ने फंदा लगाकर कर जान दे दी। युवक ने सुसाइड करने से पहले चार वीडियो भी बनाई जिसमें उसने सारी आपबीती सुनाई। मृतक अमनदीप उर्फ मक्खन का आरोप है कि उसका प्रेम विवाह होना था। उसका एक होटल में फंक्शन भी हुआ लेकिन उसके बावजूद लड़की मुकर गई और किसी और से शादी करवाने के लिए उससे बोलचाल बंद कर दी। यहां तक कि उसे ब्लॉक भी कर दिया। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने अमनदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। देर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में पांच आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर की गई है। एसएसपी मुक्तसर, बटाला और मोहाली समेत ज्वाइंट डायरेक्टर क्राइम पंजाब और एआईजी इंटेलिजेंस पंजाब को ट्रांसफर किया गया है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जालंधर के एक मशहूर ढाबे से 3 करोड़ रुपए का कैश बरामद किया गया है। यह बरामदगी केंद्रीय GST विभाग की टीम की रेड में हुई। जिसकी विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में अधिकारियों ने माना कि टैक्स चोरी से जुड़ी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसके अलावा रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं मिली हैं। यह मामला टैक्स की चोरी से जुड़ा है। विभाग की तरफ से रेड जारी है। फिलहाल अधिकारियों की तरफ से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं या गया है। जानकारी के मुताबिक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में थाना भार्गव कैंप में बीती देर रात हाईकोर्ट के वारंट ऑफिसर ने छापेमारी की। वारंट ऑफिसर की इस रेड दौरान थाना भार्गव कैंप में पिछले चार दिनों से अवैध कस्टडी में रखा बुजुर्ग मिला जिसे साथ लेकर टीम वापिस चंडीगढ़ लौट गई। जानकारी अनुसार कुछ समय पहले मेजर कॉलोनी में महंतो के डेरे में गोल्ड की चोरी हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने तथा कथित चोर के पिता को चार दिन पहले हिरासत में ले लिया। हालांकि मामला चोरी का न होकर पैसों के लेनदेन का निकला लेकिन थाना भार्गव कैंप…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में मशहूर अग्रवाल वैष्णो ढाबे (कूल रोड़) में GST विभाग की टीम ने रेड की है। जीएसटी टीम ढाबे को सील करके जांच में जुटी है। केंद्रीय जीएसटी की टीम को सूचना मिली थी कि यहां बड़े लेवल पर टैक्स चोरी की जा रही है। फिलहाल रोजाना मेल इसकी पुष्टि नहीं करता। जल्द ही जीएसटी विभाग इस रेड को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी दे सकता है। अग्रवाल वैष्णो ढाबे की तरफ से फिलहाल कोई स्टेटमेंट नहीं आई है। ढाबे में किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर के नगर निगम बिल्डिंग की चौथी मंजिल से एक बुजुर्ग संदिग्ध हालातों में गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि बुजुर्ग खुद की गलती से नीचे गिरा या फिर उसने सुसाइड की कोशिश की है। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): फगवाड़ा के गांव भुल्लाराई में हिंदूओं के इलाके में कांग्रेसी नेता मुसलिम गुर्जरों का डेरा अपने प्लाट में बनवा रखा था। इसको लेकर क्षेत्र में दो पक्षों में तनाव हो गया है। मंगलवार को इसको लेकर विवाद हो गया। विवाद मारपीट में बदल गई। इसमें डेरा हटवाने के लिए गए सरपंच और कांग्रेस नेता के लोगों में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। डेरे का विरोध कर रहे लोगों को कहना है कि इसके लेकर गांव के लोगों ने सरपंच को शिकायत की। इसपर सरपंच अपने पंच के साथ कांग्रेसी नेता को सुनेहा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नौकरानी की तथा कथित हत्या के मामले में नामजद हुए पूर्व पार्षद एवं आप नेता रोहन सहगल के मामले में जालंधर पुलिस अपने ही बयानों में घिर गई है। जिस रोहन सहगल को एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल ने फरार होने की बात कही थी वहीं रोहन सहगल पुलिस मुलाजिमों के साथ बातचीत करता दिखाई दिया। हैरानी की बात है कि एडीसीपी गिल ने कहा था कि रोहन को पकड़ने के लिए उसके घर में रेड की गई लेकिन वह नहीं मिला लेकिन रोहन सहगल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें वह सरेआम…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में बस स्टैंड पर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। जिसमें एक बस कर्मचारी की मौत हो गई है। कर्मचारी को चार गोलियां लगी है। फायरिंग के बाद यात्रियों में भगदड़ का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके से 6 गोलियों के खोल बरामद किए और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि झगड़ा यात्रियों को पहले लेने को लेकर हुआ था। आरोपी मुलाजिम फायरिंग के बाद फरार हो गया और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो अलग-अलग प्राइवेट बसों के मुलाजिमों के बीच काफी देर से कहासुनी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर मनु अगवान का ऑडियो सामने आया है। ऑडियो में मनु ने दावा किया है कि उसके नाम से फिरौती मांगने वाले कई लोग एक्टिव हैं और यदि किसी को ऐसी कॉल आती है तो वह सीधे उससे संपर्क करे। उसने कहा कि वह खुद ऐसे लोगों को देख लेगा। मनु ने पुलिस को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि थानों पर बम धमाके जारी रहेंगे। जिसमें दम होगा, वो रोक ले। मनु अगवान हाल ही में बटाला की दो पुलिस चौकियों पर हुए बम धमाकों में आरोपी है। पुलिस उसकी तलाश…

Read More