Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भाखड़ा नहर से पानी के विवाद को लेकर हरियाणा और पंजाब के बीच बवाल मच गया है। नंगल डैम का कंट्रोल रूम अब पंजाब पुलिस ने संभाल लिया है। पुलिस ने स्थानीय प्रशासन से कंट्रोल रूम की चाबी ले ली है। इस विवाद को लेकर बुधवार शाम को भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) की इमरजेंसी मीटिंग हुई थी। जिसमें ये फैसला लिया गया कि हरियाणा के लिए साढ़े 8 हजार क्यूसिक पानी दिया जाएगा। अधिकारियों को इस बारे में आदेश भी दिए गए। यह मीटिंग केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेश पर हुई। हालांकि…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भगत सिंह कॉलोनी बाहर स्पेशल सेल का ट्रैप तोड़ने के चक्कर में इनोवा गाड़ी ने स्विफ्ट को टक्कर मार दी। जैसे इनोवा चालक ने गाड़ी हाइवे पर चढ़ाने का प्रयास किया तो स्पेशल सेल की टीम ने इनोवा में अपनी वरना गाड़ी ठोक दी जिसके बाद इनोवा कार सवार दो युवकों को काबू कर लिया गया। फिलहाल उनसे क्या बरामद हुआ है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस हादसे में इनोवा चालक युवक के सिर पर चोट लगने से वह जख्मी हो गया। स्पेशल सेल की टीम दोनों को काबू करके अपनी गाड़ी में डाल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): वीरवार सुबह जालंधर पुलिस ने एनकाउंटर करके एक बदमाश को काबू कर लिया। दरअसल जालंधर रूरल पुलिस ने अमानतपुर गांव नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच बिना नंबर के बाइक चालक ने पुलिस नाका देखा तो पुलिस पर फायरिंग करके भाग गया। पुलिस ने भी आरोपी का पीछा किया तो अमानतपुर से हीरापुर जाती रोड़ पर बदमाश की बाइक रोकने की कोशिश की तो उसने फिर से बाइक भगा ली लेकिन पुलिस ने उसकी टांग पर गोली मार कर उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान साजन पुत्र विजय निवासी हरीपुर अमृतसर के रूप में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के प्रताप बाग नजदीक कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक लुधियाना से जालंधर किसी काम के लिए आया था। बताया जा रहा है कि उक्त युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। आरोपी जिस तरह से पीड़ित युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे थे उससे साफ है कि वह उसकी हत्या करने ही आए थे। पीड़ित की पहचान मुस्तफा पम्मा निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। एसीपी नॉर्थ आतिश भाटिया ने बताया कि पम्मा की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के अशोक विहार में रहती ड्रग लेडी निशा के घर नगर निगम ने पिला पंजा चला दिया। साथ में पुलिस टीम भी थी जिसकी मौजूदगी में सारी कारवाई की गई। निशा के खिलाफ थाना एक और थाना मकसूदां में ड्रग के कई केस दर्ज थे। वह मूल रूप से नेपाल की रहनी वाली है जिसने नेपाल में भी ड्रग मनी से आलीशान घर बना रखा है। बताया जा रहा है कि निशा ने घर बनाने के लिए अवैध निर्माण करवा रखा था। निशा के दो बेटे थे और जिनमें से एक ने ट्रेन आगे कूद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में 30 अप्रैल को पंजाब बंद की कॉल को लेकर वायरल हुई पोस्ट की असलियत सामने आ गई है। इस पोस्ट में कहा जा रहा है कि पंजाब की सभी उद्योग इकाइयां, दुकानें, फैक्ट्रियां, प्राइवेट स्कूल, सभी संस्थान, ट्रांसपोर्ट आदि पंजाब बंद के समर्थक है। इस पोस्ट का दावा समस्त धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने किया था जो फर्जी निकला है। 30 अप्रैल की पंजाब बंद को कॉल फर्जी साबित हुई है जिसकी किसी भी संगठन ने पुष्टि नहीं की है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के खिलाफ पंजाब के जालंधर में पुलिस को शिकायत दी गई है। बादशाह पर आरोप है कि उन्होंने अपने नए गाने ‘वेलवेट फ्लो’ में ईसाई समुदाय की पवित्र बाइबल और चर्च की शब्दावली का गलत इस्तेमाल किया है। इस पर ईसाई समुदाय ने आपत्ति जताते हुए गाने को तुरंत बैन करने की मांग की है। साथ ही पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि बादशाह और उनके साथियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं और धर्मनिरपेक्षता को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। इस संबंध में जालंधर कैंट के दीप…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में स्थित पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां में एक ही रात में तीनों बैंक में चोरी करने की कोशिश की गई। आरोपियों ने पहले कोऑपरेटिव बैंक, फिर स्टेट बैंक और आखिरी में पंजाब नेशनल बैंक में चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि चोर तीनों जगह पर चोरी करने में विफल रहे और उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। मामले की शिकायत जालंधर देहात पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आसपास के लोगों द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): युद्ध नशो के विरुद्ध मैराथन के  आयोजन में सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन के बच्चों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रविवार को जिला प्रशासन जालंधर द्वारा पंजाब युद्ध नशो के विरुद्ध मैराथन का आयोजन किया गया। यह दौड़ जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और सिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी जी की मौजूदगी में आयोजित की गई। जिसमें सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन के 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से राजीव शुक्ला ने पांच किलोमीटर की दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क):  पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 के पास सड़क पर पाकिस्तान का झंडा फैला और उसे जूतों से पीट रहे लोगों के साथ कुछ युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। एक तरफ लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे तो दूसरी तरफ उक्त युवकों ने पाकिस्तान के नारे लगाने शुरू कर दी। लोगों ने उक्त युवकों की मारपीट की जिसके बाद वह फरार हो गए। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले आतंकी हमले का सबूत मांगते हुए धमकी देते हुए चले गए। थाना डिवीजन नंबर 7 की…

Read More