Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली ब्लास्ट का हरियाणा के बाद अब पंजाब से भी कनेक्शन जुड़ गया है। पठानकोट के मामून कैंट में काम करने वाले एक डॉक्टर को इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट पर गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली धमाके के सिलसिले में ये गिरफ्तारी हुई है। डॉक्टर की पहचान रईस अहमद भट्ट निवासी अनंतनाग के तौर पर हुई है। 45 वर्षीय भट्ट आर्मी एरिया मामून कैंट के पास बने व्हाइट मेडिकल कॉलेज की में लगभग 3 साल से पढ़ा रहा था। मेडिकल कॉलेज का मैनेजमेंट देखने वाले स्वर्ण सलारिया ने भी इसकी पुष्टि की। बताया कि…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात करीब 11:22 बजे बड़ा धमाका हुआ। एक तहसीलदार समेत 9 लोगों की मौत हो गई है, बाकी शवों की पहचान होना बाकी है। हालांकि 29 घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं। इनका 92 आर्मी बेस और SKIMS सौरा हॉस्पिटल में इलाज जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पुलिस स्टेशन में पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा गया था या फिर कुछ हिस्सा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बिहार चुनाव में NDA की सरकार बनना लगभग तय हो चुका है। NDA महागठबंधन से काफी बढ़त बनाए हुए है जिससे NDA के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। उधर पंजाब के तरनतारन में आप के उम्मीदवार हरमीत संधू की जीत भी तय हो चुकी है। वह 11 हजार वोटो से बढ़त बनाए हुए है। संधू की बढ़त को देखते हुए अकाली दल की उम्मीदवार मतगणना केंद्र छोड़ चुकी है। बिहार की बात करें तो 242 सीटों के रुझान में NDA 194 और महागठबंधन 44 सीटों से आगे है। JDU पिछली बार 43 सीटों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पुणे के बाहरी इलाके में नवले ब्रिज के पास गुरुवार शाम ट्रक का ब्रेक फेल होने से 20 से 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। ट्रक और कंटेनर के बीच में फंसी एक कार में आग लग गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 कार सवार थे। ट्रक और कंटेनर के ड्राइवरों की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर भोरगांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से कंटेनरों के बीच दब गई और आग लगने के कुछ सेकेंड में ही…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कपूरथला में बाइक पर सवार 3 युवकों ने युवती को गोली मार दी। गोली युवती के जांघ के आर-पार हो गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी और तड़पने लगी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। यह देख लोगों ने पुलिस की PCR टीम की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। यह वारदात कांग्रेस MLA राणा गुरजीत सिंह की कोठी के पास हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में थाने के मालखाने में तैनात मुंशी पुलिस शिकंजे में फंस गया है। आरोप है कि उसने मालखाने में रखी ड्रग मनी को अपनी जुआ खेलने की लत के चलते धीरे-धीरे गायब कर दिया और रकम जुए में हारता चला गया। मामले का पता चलने पर मुंशी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर सिधवां बेट पुलिस ने चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है आरोपी किन किन लोगो के साथ जुआ खेलता था इस के अलावा आरोपी ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से संचालित किए जा रहे मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारों पर काम कर रहे 10 बड़े गुर्गों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये आरोपी मलेशिया में बैठे तीन गुर्गों के माध्यम से पाकिस्तान हैंडलर्स के संपर्क में थे, ताकि हैंड ग्रेनेड को भारत पहुंचाया जा सके। हैंडलर्स द्वारा आरोपियों को पंजाब में अशांति पैदा करने के लिए आबादी वाले क्षेत्र में ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा गया था। मगर,…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली में लाल किले धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 32 कारों को बम और विस्फोटक सामग्री से लैस कर देशभर में धमाके करने की साजिश थी। 10 नवंबर जिस आई 20 कार में धमाका हुआ था, वह इसी सीरियल रिवेंज अटैक का हिस्सा थी। आतंकियों का प्लान था कि 6 दिसंबर, यानी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत कई जगह धमाके किए जाएं। जांच एजेंसियों को अब तक चार कारें बरामद हो चुकी हैं। इनमें ब्रेजा, स्विफ्ट डिजाइर, इकोस्पोर्ट और आई 20 जैसी गाड़ियां शामिल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में एक बच्चे के हाथ में मोबाइल फट गया। बच्चे ने मोबाइल दूर फेक कर भागकर जान बचाई। परिवार का कहना है कि बाथरूम में अचानक से तेज आवाज आई। बच्चे रोते हुए बाथरूम से बाहर निलका। मोबाइल भी बाथरूम में ही छोड़ दिया। मोबाइल में आग की लपटें भी निकलने लगी। इसके बाद काफी देर तक उससे धुआं निकलता रहा। परिवार का कहना है कि मोबाइल ठीक चल रहा था। अचानक से ये घटना हुई। मामला जालंधर के गोराया क्षेत्र के संग ढेसिया गांव का है। छोटे यादव ने बताया वह हलवाई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ के एक अस्पताल से फांसी की सजा काट रहा आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का मारकर फरार हो गया। आरोपी ने पुलिसकर्मी से छुटा कर हथकड़ी भी निकाल कर फेंक दी। मामले में अब पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी सोनू ने 5 साल की बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में उसे लुधियाना की कोर्ट ने फंसी की सजा सुनाई थी। पंजाब पुलिस उसे चेकअप के लिए चंडीगढ़ के जीएमसीएच अस्पताल लेकर गई थी। इलाज करवाने लुधियाना जेल…

Read More