Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार को पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक धमाका हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट इलेक्शन की तारीख अनाउंस करने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स के प्रदर्शन से बवाल मचा हुआ है। मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर आने-जाने वाली सारी सड़कें जाम हैं। इस वजह से बच्चों को स्कूल से लाने वाले पेरेंट्स भी फंस गए हैं। स्टूडेंट्स ने पुलिस से धक्कामुक्की के बाद PGI के सामने गेट नंबर 1 को तोड़ दिया है। हालांकि उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर गेट पर चढ़ीं लेकिन स्टूडेंट्स नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग तोड़ने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे पहले स्टूडेंट्स इसी गेट को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक धर्मेंद्र के लिए अगले 72 घंटे बेहद मुश्किल हैं। सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं, वहीं…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मोहाली में खरड़ के पास पंजाब पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़ हुई है। बदमाश बाइक पर सवार था। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलाई हैं। जवाबी कार्रवाई में एक गोली गैंगस्टर के लगी है। घायल गैंगस्टर को अस्पताल ले जाया गया। गैंगस्टर के एक साथी को भी पुलिस टीम ने काबू कर लिया। दोनों बदमाश बंबीहा गैंग के शूटर बताए जा रहे है। इन बदमाशों पर आरोप है कि इन्होंने बीते हफ्ते चंडीगढ़ के सेक्टर 38 के एक कारोबारी के घर के बाहर फिरौती के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत को दहलाने की कोशिश नाकाम करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर के कमरे से 300 किलो आरडीएक्स बरामद की है। पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर में छापेमारी के दौरान आरडीएक्स समेत AK-56 और कारतूस भी बरामद किए है। डॉक्टर का नाम आदिल अहमद है। इसे 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ही यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। आदिल से पूछताछ हो रही है। इसी में उसने फरीदाबाद में विस्फोटक रखे होने की बात स्वीकार की। आदिल पहले अनंतनाग के GMC में प्रैक्टिस करता था। 2024 में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में किसान यूनियनों ने गन्ने की बकाया राशि और न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित न होने के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया है। अमृतसर में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि 18 नवंबर को सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को गन्ने की बकाया राशि के भुगतान के लिए मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा कोई बातचीत नहीं की गई, तो 21 नवंबर को जालंधर में नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। यह प्रदर्शन दोआबा की किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर किया जा रहा है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली के जीरकपुर के पटियाला हाईवे पर दिनदहाड़े एक होटल कर्मचारी पर गोलीबारी हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाई है। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि फायरिंग में दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह मामला दोपहर सवा एक बजे के करीब का है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की वजह से पंजाब के कई IPS-IAS अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नजर में आ गए हैं। अब तक की जांच में करीबन 50 ऐसे अफसर सीबीआई की रडार पर हैं, जिनके पूर्व डीआईजी भुल्लर और कृष्नु से लिंक सामने आए हैं। सीबीआई की तरफ से अपनी अब तक की जांच रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। बिचौलिए कृष्नु के इनसे लिंक उसके मोबाइल फोन के जरिए स्टेब्लिश हुए थे। केंद्र सरकार की तरफ से जल्द ही इन सभी अधिकारियों की विभागीय जांच शुरू हो सकती…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): डायबिटीज, मोटापा और कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए अब अमेरिका में प्रवेश पाना मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को दुनियाभर के अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को निर्देश दिया है कि वे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को अमेरिका आने या रहने की अनुमति न दें। यह नियम ‘पब्लिक चार्ज’ (सार्वजनिक बोझ) नीति पर आधारित है, जिसका मकसद ऐसे अप्रवासियों को रोकना है जो अमेरिकी सरकारी संसाधनों पर निर्भर हो सकते हैं। इसमें वीजा अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदकों के हेल्थ, उम्र और फाइनेंशियल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के साथ सटे जिला कपूरथला के फगवाड़ा में निहंग बाणे में एक व्यक्ति शराब पीता और चिकन खाता पकड़ा गया। निहंग बाणे में ये व्यक्ति गाड़ी में बैठा था और उसके साथ एक महिला भी थी। मौके पर पहुंचे सिख जत्थेबंदियों ने उसका विरोध किया। माफी मंगवाई और उससे निहंग बाणा उतरवा लिया। घटना देर रात शहर के एक चिकन शॉप के बाहर की है। व्यक्ति निहंग बाणे में शराब पी रहा था, इसकी जानकारी किसी ने सिख जत्थेबंदियों को दे दी। इसपर सिख जत्थेबंदी के लोग मौके पर पहुंच गए। देखा कि निहंग बाणे…

Read More