Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में एडीजीपी राम सिंह के पहुंचने पर गुरु नानकपुरा को पुलिस फोर्स ने घेर लिया। सारे इलाके को पुलिस फोर्स ने सील कर लिया और लोगों के घरों की चैंकिंग शुरू कर दी। 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी इलाके में मौजूद थे। यह एक सर्च अभियान था जिसमें एडीजीपी राम सिंह समेत जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस ने कुछ नशा तस्करों के घरों की भी तलाशी ली। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि शहर में नशा तस्करी और लूटपाट समेत अन्य वारदातों पर नकेल कसने के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला हो रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे इस मैच के लिए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। चंडीगढ़ और मोहाली में बाजारों के बाहर खाली जगह या पार्क पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच का आनंद लिया जा रहा है। वहीं, अंबाला, पलवल और कैथल में क्रिकेट प्रेमी एक साथ मैच देख रहे हैं। जालंधर में तो एक दुकानदार ने भारत के जीतने के बाद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लोगों को फर्जी दस्तावेज बना कर विदेश भेजने मामले में जालंधर ईडी ने ईजी वीजा के मालिकों के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज किया है। नामजद हुए इन लोगों में जालंधर के लोग भी है। इससे पहले जालंधर ईडी ने अमेरिका से लौटे 11 लोगों को सम्मन जारी करके उन्हें ईडी ऑफिस जालंधर तलब होने को कहा था। इन लोगों ने डोंकी लगा कर अमेरिका जाने के एजेंटों को 40 से 60 लाख रुपए दिए थे जिनसे उनकी आमदन के बारे पूछा जाना है। इसी जांच के बीच भारतीय एंबेसी ने ईजी वीजा और अन्य एजेंटों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई और उस पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए। ये घटना चिनो हिल्स इलाके में हुई। इसकी जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं, उनमें ‘मोदी-हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ जैसे स्लोगन और पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा लिखी दिखाई दे रही है। मंदिर बनवाने वाली संस्था BAPS अमेरिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना की जानकारी शेयर की। सात महीने पहले सितंबर में भी कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में श्री स्वामीनारायण मंदिर में इस तरह की घटना हुई थी।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को देर रात हरगोबिंदर नगर में एक हेयर ड्रेसर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान मोगा के गांव दत्ता के रहने वाले विजय कुमार पुत्र काला राम के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का शव सैलून के अंदर फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुक्रवार की देर रात रात हर गोविंद नगर में जब सैलून में बाल कटवाने के लिए एक युवक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकी संगठन से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के इशारे पर पंजाब में किसी बड़ी हत्या को अंजाम देने वाले थे। जिसे जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार अवैध हथियार और 15 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जल्द ही पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी साझा की है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पुलिस लाइन में पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उनके साथ राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां भी मौजूद थे। मीटिंग में डिप्टी कमिश्नर जितेंदर जोरवाल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल भी शामिल रहे। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक राज्य से नशाखोरी पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती। नशा तस्करों और तस्करों को सख्ती से कुचल नहीं दिया जाता। अरोड़ा ने कहा कि नशा तस्कर आत्मसमर्पण कर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी गिरफ्तार हुआ है। उसकी पहचान लाजर मसीह के रूप में हुई है। यूपी एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार हुआ आतंकी जर्मनी-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता था। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सीधे संपर्क में भी था। यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह साढ़े 3 बजे छापेमारी कर लाजर मसीह को गिरफ्तार किया। वह पंजाब के अमृतसर जिले के कुर्लीयाना गांव का रहने वाला है। पिछले साल 24 सितंबर को लाजर मसीह पंजाब पुलिस की कस्टडी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए नया प्रोजेक्ट लाने जा रही है। इसका नाम हिफाजत रखा गया है। आज सरकार इस प्रोजेक्ट को लॉन्च करेगी। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर चंडीगढ़ में इसका शुभारंभ करेंगी। इस प्रोजेक्ट को लाने का मकसद किसी भी तरह की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को तुरंत सहायता पहुंचाना होगा। ब्लॉक स्तर पर पहले से बनाए गए वन स्टॉप सेंटर इसमें मदद करेंगे। इसके अलावा ‘सखी वेब पोर्टल’ के जरिए बचाव कार्यों की निगरानी की जाएगी। महिलाएं मुश्किल की घड़ी में किसी भी समय डायल 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकती…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में देर रात एक प्रवासी व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि यह हत्या लूट को लेकर की गई। मृतक के शव पर तेजधार हथियारों के अनगिनत कट है। उसका गला तक काट दिया गया। जेबों से कुछ भी नहीं मिला है। मृतक का नाम पटेल निवासी शेखें गांव है। उसका शव भी शेखें पुल के पास नाली में मिला है। पटेल एक साल पहले ही जालंधर में रोजगार के लिए आया था। थाना मकसूदां की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। मृतक की जेबें बाहर…

Read More