Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): विदेश मंत्री एस जयशंकर की गाड़ी को लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने घेर लिया। उनमें से एक ने उनकी गाड़ी के सामने आकर तिरंगा भी फाड़ा। विदेश मंत्री इस समय लंदन में हैं। उन्होंने यहां चैथम हाउस थिंक टैंक के एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जैसे ही वे अपनी कार की तरफ बढ़े। वहां पहले से विरोध कर रहे खालिस्तान समर्थकों ने उन्हें देखकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद एक शख्स तिरंगा लेकर उनकी कार के आगे खड़ा हो गया और रास्ता रोक लिया। इस दौरान उसने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर की 120 फुटी रोड पर नशा तस्कर ने पुलिस नाका देख कर गाड़ी भगा ली। पुलिस ने भी करीब गोलियां चला कर आरोपी तस्कर को काबू कर लिया। पुलिस ने कुछ गोलियां गाड़ी के टायर पर मारी जबकि कुछ गोलियां सीधी भी चलाई। आरोपी के पास से मीडिया के आईडी कार्ड मिले है जो पत्रकारिता की आड़ में नशा तस्करी कर रहा था। तस्कर की पहचान संदीप उर्फ गिन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका साथी भी पकड़ लिया है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): संयुक्त किसान मोर्चा आज से चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में अनिश्चितकालीन धरना लगाएगा। किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर मोहाली से चंडीगढ़ में घुसने का ऐलान किया है। किसान एमएसपी की गारंटी के कानून समेत 13 मांगों को लेकर यह प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन से धरने की परमिशन नहीं मिली है। इसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से सटे सारे बॉर्डर सील कर दिए हैं। यहां तक कि किसान चंडीगढ़ में न घुसें, इसके लिए पुलिस बाइक कार सवारों के भी आईडी प्रूफ चेक कर रही है।मोहाली में रोपड़ जिले…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर किशनपुरा नजदीक एक नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया। इस तस्कर खिलाफ आधा दर्जन नशा तस्करी के केस दर्ज है। https://youtube.com/shorts/MFdQZmHk2ws?si=0KUMJbGgaX0anlvY आरोपी ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके इमारत खड़ी की थी। पुलिस फोर्स की देखरेख में यह एक्शन लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी धर्मेंद्र पुत्र मोहन लाल ने नशा तस्करी के पैसों से इमारत खड़ी की जो हिसाब भी नहीं दे सका था।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारतीय क्रिकेट टीम ने चैम्पियनशिप में लगातार जीत हासिल करके ऑस्ट्रेलिया को हरा कर फाइनल में एंट्री कर ली है। हार्दिक पांड्या इस मैच के गेम चेंजर बने जिन्होंने 46वें ओवर में लगातार दो सिक्सर मार कर स्कोर लेवल पर लाकर खड़ा कर दिया। कोहली का बल्ला भी ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराने में कामयाब रहा। एस राहुल ने भी बेटिंग में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। हालांकि हार्दिक 24 गेंदों पर 28 रन बना कर कैच आउट हो गए लेकिन उनकी बेटिंग ने भारतीय टीम को मजबूती दी। आखिरकार राहुल के बल्ले से निकले सिक्सर ने भारत को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के कैथल में इंग्लैंड से आपरेशन करवाने आए 18 साल के युवक की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। इस हादसे में उसका दोस्त भी घायल हुआ है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिस कार में युवक का एक्सीडेंट हुआ वह गाड़ी उसने मात्र दो दिन पहले ही खरीदी थी। अनमोल निवासी सीवन हरियाणा अपने दोस्त के साथ पोलड गांव पहुंचा तो गाड़ी गड्ढे के कारण  बेकाबु हो गई और पलटियां खाते हुए सड़क के किनारे लगे ईंटों के ढेर पर जाकर पलट गई। अनमोल ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी जबकि उसके दोस्त ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में एक 25 साल की युवती की फेक आईडी से उसकी कुछ अश्लील फोटोज ससुरालियों को भेज दी गई। जिससे 25 साल की पीड़िता की इज्जत का हनन हुआ। इसे लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर एक महिला और विदेश में रह रहे व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जालंधर की रहने वाली पीड़िता के बयानों पर आरोपी पाई गई लुधियाना की रहने वाली नेहा पत्नी रमन और विदेश मलेशिया के रहने वाले विशाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 354-सी, 506, 507, 509, 120-बी और आईटी एक्ट…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के विभिन्न जिलों से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया गया है। फिरोजपुर मंडल द्वारा जारी की गई एक सूची में इसकी जानकारी साझा की गई है। दरअसल फिरोजपुर डिवीजन के अमृतसर पठानकोट सेक्शन पर बटाला रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 3 मार्च से 13 मार्च तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान दोनों तरफ से चलते वाली अमृतसर पठानकोट पैसेंजर (54611 और 54614), अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस (14633), पठानकोट अमृतसर पैसेंजर (54616), पठानकोट वेरका (74674), वेरका पठानकोट (74673), अमृतसर कादियां (74691) और कादियां अमृतसर (74692) रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सरकार की आज एक अहम कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें उद्योगपतियों को बड़ी राहत देते हुए दो वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजनाओं को मंजूरी दी गई। पहली योजना लैंड एन्हांसमेंट स्कीम है, जिसके तहत उद्योगपतियों को 8% साधारण ब्याज के साथ अपने बकाया राशि का भुगतान करना होगा। इस योजना में कंपाउंडिंग ब्याज और पेनल्टी माफ कर दी गई है। दूसरी योजना प्रिंसिपल अमाउंट से जुड़ी OTS स्कीम है, जिसमें भी 8% ब्याज देना होगा। लोगों की सुविधा के लिए दो हेल्प काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे। दोनों योजनाएं 31 दिसंबर तक लागू रहेंगी, और उम्मीद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): रविवार को जालंधर में हुए एनकाउंटर के बाद अमृतसर में भी तड़कसार एनकाउंटर हुआ। अमृतसर पुलिस 22 साल के बदमाश को पकड़ने गई तो आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कारवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद आरोपी साहिल के पर गोली मार कर उसे काबू कर लिया गया। यह एनकाउंटर मजीठा रोड पर हुआ। आरोपी लूटपाट और अवैध तरीके से हथियार रखने के मामले में वांटेड था।

Read More