Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मकसूदां फ्लाईओवर नजदीक शहीद भगत सिंह कॉलोनी में चोरों ने सरकारी वकील के घर के ताले तोड़ कर लाखों की कीमत का गोल्ड, कैश और डॉलर चुरा लिए। सरकारी वकील दशविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी बुजुर्ग मां के साथ गांव गए हुए थे। वीरवार सुबह उन्हें पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए है। वह तुरंत वापिस आए। अंदर जाकर देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर के चप्पे चप्पे की तलाशी ली हुई थी। दशविंदर सिंह ने कहा कि चोर उनके घर से 20 लाख…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कुछ दिन पहले अफीम के साथ पकड़े जाने के दावे पर नामजद करके गिरफ्तार किए गए युवक ने पुलिस के इस केस को झूठा बताया है। जंडियाला खास के रहने वाले रणवीर सिंह का कहना है कि उस पर डाला गया केस राजनीतिक रंजिश से प्रेरित है। रणबीर ने कहा कि पुलिस ने चाहत निवासी भार्गव कैंप को एक किलो अफीम साथ गिरफ्तार किया था जिसके बाद पवन को गिरफ्तार करके उसके घर से दो किलो और अफीम बरामद की थी। पुलिस ने उसके बाद उसे भी घर से उठा लिया लेकिन उससे कुछ बरामदगी नहीं हुई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह नई राजनीतिक पार्टी बना रहा है। माघी के मेले यानि 14 फरवरी को अमृतपाल के पिता मुक्तसर साहिब में माघी के पर्व पर “माघी द मेला” दौरान पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। इसी मौके पर पंथ बचाओ,पंजाब बचाओ रैली का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी गिनती में  लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस कदम ने पंजाब की राजनीति लॉबी में हलचल ला दी है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल की पार्टी के मुद्दे सिख समुदायबके हितों की रक्षा करना, बेरोजगारी, कृषि संकट और पर्यावरण है। नशे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव में निकाली जा रहे नगर कीर्तन में संगत की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा 21 जगहों से रूट बदले है। अलौकिक पालकी साहिब के दर्शन करने के लिए दूर दूर से संगत पहुंचना शुरू हो गई है जिनके लिए अटूट लंगर भी श्रद्धा भाव से बांटा जा रहा है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका के लुसियाना राज्य के न्यू ऑरलियन्स शहर में 1 जनवरी को नए साल का जश्न मना रहे लोगों की भीड़ पर पिकअप ट्रक चढ़ा दी गई। लाशें बिछी तो गाड़ी का ड्राइवर बाहर आया और इधर उधर भाग रहे लोगों पर फायरिंग कर दी। इसमें करीब 10 लोगों की जान चली गई है। वहीं, 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। CNN के मुताबिक यह घटना शहर के बॉर्बन स्ट्रीट पर हुई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि तड़के सुबह तेज रफ्तार गाड़ी आई और सेलिब्रेट कर रहे लोगों पर चढ़ा दी। इसके बाद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर की सड़कों पर देर रात बारासिंघा घूमता दिखा। न्यू एयर पार्टी मना कर वापिस आ रहे युवकों ने बारासिंघा की वीडियो बनाई लेकिन कुछ समय बाद वह अचानक गायब हो गया। बारासिंघा को मंगलवार देर रात जालंधर कैंट के जी पॉकेट बिल्डिंग के बाहर देखा गया। युवकों द्वारा वीडियो वायरल भी हो गई लेकिन बाद में बारासिंघा का कुछ पता नहीं लग पाया। बारासिंघा दक्षिण एशिया के भागों में पाया जाता है जो बर्फबारी के कारण शहर की तरफ आ जाते हैं। घबराहट में बारासिंघा खुद के साथ साथ लोगों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में बढ़ती ठंड को लेकर राज्य सरकार ने स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी है। राज्य में 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक छुट्टियां चल रही है। मगर 31 दिसंबर आते-आते ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिसके चलते बच्चों की छुट्टियों में इजाफा किया गया है। राज्य में ठंड की छुट्टियों को 7 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। अब स्कूल 8 जनवरी को खुलेंगे। बता दें कि, इससे पहले हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियों को 1 से 15 जनवरी तक का ऐलान किया गया है। हरियाणा में बच्चों के स्कूल 16…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अगर आप किसी काम से बाहर जाना चाहते है तो रुकिए। शहर में इस समय बुरी तरह से ट्रैफिक जाम है। हर तरफ लगे जाम के कारण जो सफर 10 मिनट में तय होता है वहीं सफर को पूरा करने के लिए आधा घंटा लग रहा है। ट्रैफिक सिग्नल भी ज्यादातर खराब हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस हर चौराहे पर तैनात है लेकिन उसके बावजूद वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई हैं। रात के समय शहर मैनेसे भी ज्यादा ट्रैफिक जाम होने की संभावना जताई जा रही है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के परशुराम नगर में शादी समारोह में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक ने बिना बुलाए शादी में डांस करते हुए शराब के नशे में लड़कियों को छेड़ रहे व्यक्ति का विरोध किया था जिसके बाद उसने अपने साथी बुला कर पहले तो घर पर हमला कर दिया और बाद में उसी व्यक्ति को अपनी कार के नीचे दे कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी गाड़ी समेत वहां से फरार हो गए है। थाना आठ की पुलिस ने करीब 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक का नाम अमर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): किसानों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब बंद की कॉल दे रखी है। सड़कें, ट्रेन सब बंद है। लोग अपना कारोबार छोड़ घरों में बैठे हैं। बाजार तक बंद है। किसान खुद अनाउंसमेंट करके बैंक तक बंद करवा रहे जिसका सारा असर आम लोगों पर पड़ रहा है लेकिन मंडियों में यह हालत नहीं देखने को मिले। जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में हर रोज की तरह सब्जियों और फलों की सप्लाई हुई। किसान अपनी सब्जी और फल बेचने के लिए मंडी में आए जिससे अब चर्चा है कि यह आंदोलन सिर्फ आम लोगों के लिए…

Read More