Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज़ डेस्क): पंजाब के जालंधर अधीन आते नकोदर में आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने चार जगहों पर खालिस्तानी पोस्टर लगाने के दावा किया है। पन्नू ने इस को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की जिसमें पोस्टर लगे दिखाई दे रहे है लेकिन नकोदर के लोगों ने पन्नू की इस वायरल वीडियो को फर्जी बताया और कहा कि वहां ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब यह चर्चा है कि पन्नू ने पैसों का लालच देकर पोस्टर तो लगवा लिए लेकिन वीडियो बनाने के बाद खुद ही उस व्यक्ति ने डर के मारे पोस्टर उतार दिए। पन्नू ने सीएम…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के तरनतारन में बीती देर रात लखबीर सिंह लंडा ग्रुप के गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक गैंगस्टर घायल हुआ है जबकि पुलिस ने कुल दो गैंगस्टर्स गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने 15 दिन पहले ही फिरोजपुर में किसान नेता सतनाम सिंह सत्ता पर गोलियां चलाई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि तरनतारन में लंडा ग्रुप के बदमाश किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। ऐसे में गांव भुल्लर के पास पुलिस ने नाका लगा लिया। पुलिस टीम ने एक कार को रुकने का इशारा किया…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका ने 119 और भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया है। डिपोर्ट हुए भारतीयों को लेकर विमान रवाना भी हो चुका है जो शनिवार को पंजाब के अमृतसर में लैंड कर सकता है। 119 भारतीयों में से 67 लोग पंजाबी है जबकि बाकी के 33 लोग हरियाणा के हैं। रविवार को भी एक अन्य विमान और भारतीयों को ला सकता है। इससे पहले 104 भारतीय डिपोर्ट हो चुके है। जिस तरह से उन्हें बेड़ियों में कैद करके लाया गया था पूरे भारत ने इसकी निंदा की थी।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में डिजीटल एजुकेशन प्रोग्राम लॉन्च किया। मुख्यमंत्री मान ने पहले चरण में 14 स्कूलों में 115 लैपटॉप दिए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित शिक्षा लेने में छात्रों को मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल और डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल के साथ भी बैठक की। मान ने खुद लैपटॉप चला कर उन्हें चेक भी किया। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा के क्षेत्र में बहुत तेजी से काम कर रही है। छात्रों को डिजीटल शिक्षा में आगे रखा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क):  लांबड़ा में होशियारपुर के हरियाणा से नानी हाउस रहने आई 14 साल की नाबालिगा से मौसेरे भाई ने रेप कर दिया। रेप के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने इस बारे अपने पिता को फोन पर जानकारी दी तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि किसी विवाद के चलते उसने अपनी बेटी को नानी के घर भेजा था। उसी इलाके में बेटी का मौसेरा भाई भी रहता है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। सड़के ही नहीं अब हालात यह है कि लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं। पंजाब के अबोहर में चोरी की नियत से घुसे बदमाशों ने 85 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद बदमाश महिला के शव से उसके सोने के सभी गहने उतार कर फरार हो गए। हैरान करने वाली बात है कि जब महिला के साथ यह सब कुछ हो रहा था तो पूरा परिवार घर में मौजूद था और आराम से अपने अलग अलग कमरों में सो…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नए साल की पहली कैबिनेट मीटिंग आज चंडीगढ़ में हुई। मीटिंग में पंजाब सरकार ने बड़े फैंसले लेते हुए तीन हजार सरकारी नौकरियां देने की घोषणा की। इसने 2 हजार पीटीआई टीचर और 822 पद सेहत विभाग से जुड़े है। मीटिंग में यह भी कहा गया कि एनआरआईज के मसले हल करने के लिए 6 नई कोर्ट स्थापित की जाएंगी जो जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में एक एक कोर्ट बनेगी।  24 और 25 फरवरी को विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया जाएगा। इस सेशन में पेंडिंग बिल और अन्य बिल पास किए जाएंगे। पंजाब सरकार का दावा है…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पढ़ाई के दबाव में 18 साल की युवती ने अपने सांसे तोड़ दी। फंदा लगा कर खुदकुशी करने वाली युवती ने सुसाइड नोट भी लिखा और जिस जिस ने वह नोट पढ़ा अपने आंसू नहीं रोक पाया। मामला यूपी के गोरखपुर कभी। इंजीनियरिंग छात्रा अदिति मिश्रा ने जेईई की परीक्षा में फेल होने के बाद फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। अदिति गोरखपुर के कैंट इलाके में हॉस्टल में रह कर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सुसाइड से पहले अदिति ने अपने पिता आखिरी फोन करके मोबाइल रिचार्ज करने को कहा था। तब भी वह काफी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के पानीपत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज भाजपा नेता के घर रेड की है। ईडी की टीम पूर्व सांसद संजय भाटिया के मौसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नीतिसेन भाटिया के घर पहुंची है। घर में बीजेपी के पानीपत से मेयर पद के दावेदार नवीन भाटिया भी मौजूद हैं। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक जमीन विवाद से जुड़े मामले में की गई है। इस मामले में बीते साल केंद्रीय नारकोटिक्स टीम नीतिसेन भाटिया के बेटे नीरज भाटिया को गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला प्रशासन से उक्त…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बीजेपी सांसद मेघा कुलकर्णी ने संसद के बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन यानी वीरवार सुबह वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट पेश की। बिल को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके कारण संसद में लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। 30 जनवरी को जेपीसी ने ड्राफ्ट रिपोर्ट लोक सभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपी थी। 16 सदस्यों ने बिल के पक्ष में वोट दिए थे जबकि 11 ने विरोध में डाले थे। यह रिपोर्ट 655 पन्नों की है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस रिपोर्ट को फर्जी बताया…

Read More