Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सिख दंगा केस में दिल्ली की अदालत ने बुधवार को पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दोषी करार दिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट 18 फरवरी को सजा सुनाएगी। 41 साल बाद मामले में फैसला आया है। यह 1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार में दो सिखों की हत्या का केस है। दरअसल, 1 नवंबर को 1984 में पश्चिमी दिल्ली के राज नगर पार्ट-1 में सरदार जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुण दीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि भीड़ का नेतृत्व सज्जन कुमार कर रहे थे। दिल्ली के सरस्वती विहार थाने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर शिफ्ट होने की तैयारी में है। उनके रहने के लिए बारादरी में बनी 177 साल पुरानी कोठी में तैयारियां शुरू कर दी गई है। इससे पहले इस कोठी में डिवीजन कमिश्नर रहा करते थे। कोठी नंबर 1 में सीएम मान के लिए नए सोफे आदि लगने शुरू हो गए है। वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट भी तैयार किया जा रहा है। पूरे भवन में तैयार करने का काम जारी है। सीएम मान ने जालंधर कैंट में भी एक मकान किराए पर ले रखा है लेकिन शहर से बाहर होने के कारण…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सराभा नगर में एक निर्माणाधीन इमारत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक पंजाब का है जो मांग कर गुजारा करता था। जहां से व्यक्ति का शव मिला उसके आसपास इस्तेमाल किए गए नशीले इंजेक्शन भी मिले हैं। लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति खुद तो नशा नहीं करता था लेकिन हर रोज यहां नशेड़ी लोग नशा करने आते है और इंजेक्शन लगा कर चले जाते है। शव मिलने की सूचना के बाद थाना आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए सिविल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के तरनतारन में पंजाब पुलिस ने नाके पर एक गाड़ी रोकी तो खाकी वर्दी पहने बाहर निकली महिला खुद को आईपीएस ऑफिसर बताने लगी। पहले तो पंजाब पुलिस की टीम सतर्क हो गई लेकिन ड्रेस और बातचीत करने पर शक हुआ तो पुलिस टीम ने उससे आईडी कार्ड मांगा जिससे सारी सच्चाई सामने आ गई। महिला का नाम सिमरनजीत कौर है। तरनतारन पुलिस ने नाके दौरान उसकी गाड़ी रोकी तो महिला ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। वह खुद को आईपीएस बताने लगी। पुलिस ने जब उससे आईडी कार्ड मांगा तो वह महिला कोई भी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के बीचोबीच MBD मॉल में सरेआम स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। हैरानी की बात है कि मॉल में पीवीआर, शॉपिंग के लिए शोरूम और बच्चों के लिए खेलने का इंतजाम कर रखा है लेकिन इसी के साथ साथ मॉल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे में बच्चों और युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है। स्पा सेंटर के मालिक की एमबीडी मॉल के मैनेजर के साथ खास सेटिंग होने के कारण पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही क्यूंकि अगर पुलिस आ भी जाए तो मैनेजर सीसीटीवी कैमरों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के फगवाड़ा गेट पर ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी का चालान काटने पर कार मालिक पुलिस टीम से भिड गया। कार मालिक ने पुलिस से तो गालीगलौच तक कर दी जबकि जिस दुकानदार ने संदिग्ध कार खड़े होने की सूचना दी थी उसे भी जान से मारने की धमकी दे दी। थाना तीन में कार मालिक हरसिमरन जीत सिंह निवासी जीटीबी नगर खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फगवाड़ा गेट में इलेक्ट्रॉनिक इक्विमेंट की दुकान चलाते अंकुश गुप्ता नस बताया कि उनकी दुकान के बाहर कुछ समय से एक गाड़ी खड़ी थी जिसके शीशे काले थे। शक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के पानीपत में रहस्यमय तरीके से तीन माह के बच्चे की मौत हो गई। जिस समय बच्चे की मौत हुई तब उसकी मां बच्चे को दूध पिला रही थी। हालांकि पड़ोसन ने बच्चे के पिता पर गला दबा हत्या करने के आरोप लगाए हैं लेकिन मां का कहना है कि दूध पीते हुए बच्चे के गले की नली में दूध फंसने से उसकी मौत हो गई। जैसे पिता पर आरोप लगे तो सेक्टर 13-17 थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिता को हिरासत में ले लिया। महिला ने बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने से मना…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पंजाब कांग्रेस के 30 आप विधायकों के उनके संपर्क में होने के दावे से उथल-पुथल मची हुई है। इसी बीच आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सबको एकजुट रखने के लिए पंजाब के पार्टी विधायकों से मीटिंग की। दिल्ली स्थित पंजाब सीएम के कपूरथला हाउस में हुई यह मीटिंग आधे घंटे चली। मीटिंग में दिल्ली चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा- “हमने दिल्ली में मजबूती से लड़ाई लड़ी है। पैसा, बेइमानी और गुंडागर्दी से कोई जीत भी गया तो अपने आप को कमजोर नहीं समझना है। हमें और मजबूत होकर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पूर्व कांग्रेस के पार्षद सुखमीत सिंह डिप्टी समेत जालंधर में तीन तीन हत्याएं करने वाले गैंगस्टर पुनीत शर्मा और नरिंदर उर्फ लल्ली को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच जालंधर की कोर्ट में पेश किया गया। दोनों गैंगस्टर का आज तीन दिन का रिमांड खत्म हो गया थे लेकिन कई पुख्ता दस्तावेज पेश करने पर कोर्ट ने दोनों बदमाशों का सात दिन का रिमांड बढ़ा दिया। इससे पहले भी पुलिस ने पुनीत और लल्ली का दस दिनों का रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने तीन दिनों का ही रिमांड दिया था। दोनों अपराधियों ने पंजाब ही नहीं बल्कि…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जगराओं में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका की आठ साल पुरानी तस्वीरें वायरल कर दी। इतना ही नहीं, पूर्व प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका की शादीशुदा जिंदगी को खराब करने के लिए उसके ससुराल घर के बाहर जाकर हंगामा किया और दवा की बोतल दिखा कर सुसाइड की भी की कोशिश की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।महिला का आरोप है कि आरोपी अमनदीप सिंह की मुलाकात 2016 में नर्सिंग होम में हुई थी। दोनों वहां जॉब करते थे…

Read More