Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर की रहने वाली एक परफ्यूम कारोबारी महिला ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान साध्वी बनने का ऐलान किया है। जालंधर में उनका परफ्यूम का कारोबार है, जिसे उन्होंने अपने बेटे को सौंप दिया है। साथ ही घर की पूरी जिम्मेदारी भी उन्होंने अपने बेटे को ही सौंप दी है। इसके बाद वह प्रयागराज जाकर पूरी तरह अध्यात्म में लीन हो गईं। उन्होंने श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी चरणाश्रित गिरि जी महाराज का सानिध्य पाया है। अब वह महाकुंभ में लोगों को स्वर योग साधना की शिक्षा दे रही हैं। पति की मौत…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने पंजाब रोडवेज के एक इंस्पेक्टर समेत तीन मुलाजिमों को हेरोइन बेचते गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इंस्पेक्टर कीरत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी अमृतसर, अजीत सिंह उर्फ राजू पुत्र अवतार सिंह निवासी रामामंडी और दीपक शर्मा पुत्र वरिंदर कुमार निवासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों से 55 ग्राम हेरोइन मिली है। पुलिस ने पासपोर्ट ऑफिस के नजदीक ट्रैप लगा कर पहले राजू को गिरफ्तार किया था जिसके बाद बाकी के आरोपियों के नाम भी सामने आ गए।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में थाना रामामंडी के पास IBM टूर एंड ट्रैवल के ऑफिस में आग लग गई। आग लगने से पहली मंजिल पूरी तरह से राख हो गई जिसका सिर्फ ढांचा ही बच पाया जबकि सारा सामान और फर्नीचर सब जल गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। फायर बिग्रेड ने करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया। जिस इमारत में आग लगी वहां IBM ऑफिस के दस्तावेज, पासपोर्ट आदि रखे हुए थे। बिल्डिंग के मालिक हरविंदर सिंह का कहना है कि इमारत से धुआं उठते देख तुरंत दमकल विभाग को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस विदेश में बैठे गैंगस्टरों को भारत लाने की तैयारी कर रही है। इन गैंगस्टरों में पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाले का पूर्व मैनेजर शगुनप्रीत सिंह भी शामिल है जो अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मुखेड़ा की हत्या की साजिश में शामिल था। मिडडूखेड़ा समेत कुल पांच गैंगस्टर विदेश में बैठे कर कई वारदातें में वांटेड है जिनको डिपोर्ट करने के आदेश दे दिए गए हैं।  इससे पहले नाभा जेल ब्रेक मामले में आरोपी रमनजीत सिंह सोढ़ी को भी डिपोर्ट किया गया था। पंजाब पुलिस ने ऐसे 46 गैंगस्टरों की लिस्ट तैयार की है जो अलग अलग राज्यों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कपूरथला में गोइंदवाल साहिब रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर देर रात पेट्रोल भरवाने आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी कुलवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव खीरावाली के पास स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात करीब साढ़े नौ बजे तीन नकाबपोश बाइक सवार आए। पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी पंप कर्मचारी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात कुलवंत सिंह मौके पर पहुंच गए। बदमाशों में से एक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गत दिवस कोट राम दास नगर में पहली पत्नी और बच्चों से परेशान होकर गोली मार कर सुसाइड करने वाले सुखदेव सिंह की सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई है। सुखदेव सिंह वीडियो में रोता हुआ नजर आया जिसने चार पर पिस्टल कनपटी पर रखी और पांचवीं बार खुद को गोली मार ली। https://youtube.com/shorts/dq_Rpyuk2VI?si=hW6fS-OcetvKqma2 सुखदेव सिंह लीव इन रिलेशन में रह रहा था। उसके साथ रह रही महिला का कहना था कि सुखदेव की पत्नी और बच्चे उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहे थे।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर पुलिस ने बसंत से एक दिन पहले सोढ़ल फाटक के नजदीक बब्बू पतंगा वाला की दुकान पर रेड की है। दुकान में से चाइना डोर बरामद हुई है जिसके बाद पुलिस डोर समेत दुकानदार को भी हिरासत में लेकर थाने ले गई। दरअसल बब्बू की मौत हो चुकी है और उसकी दुकान अभी कोई और चला रहा है। अभी भी उस दुकान को बब्बू पतंगा वाले की कहा जाता है। कुछ समय पहले एक पहले वीडियो भी वायरल हुई थी जिसमें बच्चा कह रहा था कि वह चाइना डोर बब्बू पतंगा वाला से खरीद कर लाया…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बजट 2025 आम लोगों खास करके मिडल क्लास लोगों के लिए काफी कुछ खास लेकर आया है। 12 लाख की आय पर छूट के साथ लोगों के लिए यह बजट बेहद खास है। किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए हुई। देश में पीएम धन-धान्य कृषि योजना शुरू होगी। 100 जिलों को फायदा होगा। डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन। समुद्री उत्पाद सस्ते होंगे, कस्टम ड्यूटी 30% से घटाकर 5% की गई। अंडमान, निकोबार और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बजट 2025 में अब 12 लाख रुपए सालाना कमाने वालों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। यानी अगर पर एक लाख रुपए प्रति माह कमाते है तो सरकार आपसे कोई टैक्स नहीं ले सकेगी। इनकम टैक्स स्लैब में काफी बदलाव आए है। इसके इलावा लोगों को पिछले चार साल तक की रिटर्न एक साथ भरने की सुविधा दी गई है। वहीं NEET के स्टूडेंट्स के लिए दस हजार नई सीटें दी गई हैं। FISCAL DRFICIT 4.8 प्रतिशत की गई है। इंश्योरेंस सेक्टर में 100 प्रतिशत FDI होगी। इलेक्ट्रिकल व्हीकल सस्ते किए गए है। शेयर मार्किट भी बजट…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार आठवां बजट पेश करेंगी। सुबह 8:45 बजे वह अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंची। मंत्रालय में आधे घंटे रुकने के बाद वह राष्ट्रपति भवन गईं। वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपी। इसके बाद संसद में सुबह 11 बजे वित्तमंत्री का भाषण शुरू होगा। यहां कैबिनेट मीटिंग हुई। पिछले चार बजट और एक अंतरिम बजट की तरह, ये बजट भी पेपर लेस होगा। एक्साइज ड्यूटी में कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतें घट सकती है। अभी पेट्रोल पर 19.90 रुपए और डीजल पर 15.80 रुपए ड्यूटी…

Read More