Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा में पंजाबी मूल के युवक की हत्या कर दी गई। युवक वैंकूवर का रहने वाला था। वारदात बर्नाबी इलाके में हुई। वारदात के बाद हमलावरों ने उस गाड़ी में भी आग लगा दी, जिससे वे आए थे। इसके बाद हमलावर वहां से अन्य वाहनों में सवार होकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार में लगी आग बुझाई। इसके बाद मामले की जानकारी जुटाई। जिस तरह से यह वारदात की गई, उससे पुलिस यह मानकर चल रही है कि मामला टारगेट किलिंग का हो सकता है। इसके अलावा पुलिस इसे गैंगवार से…

Read More

रोजाना मेल ( न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना और जालंधर में अलग अलग हादसों में दो बच्चों की मौत हो गई। लुधियाना में शनिवार को चाइना डोर से गला कटने के कारण छात्र की मौत हो गई। वह ताया के बेटे के साथ बाइक पर स्कूल से घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में उनके आगे अचानक चाइना डोर आ गई। खून से लथपथ स्टूडेंट को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक स्टूडेंट का नाम तरणजोत सिंह है, जो रौले गांव का रहने वाला था। तरणजोत अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। घटना…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में मुस्लिम युवक के कुल्ला करने का मामला थम नहीं रहा है। युवक 2 बार माफी मांग चुका है लेकिन उसके तरीके से सिख समुदाय नाखुश है। इसको लेकर अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) मुस्लिम युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी। SGPC के लीगल एडवाइजर अमनबीर सिंह सियाली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द इस मामले में पुलिस को शिकायत दी जाएगी। SGPC के मुताबिक जांच में सामने आया कि युवक बेअदबी की नीयत से ही अंदर आया था। वह करीब 20 मिनट तक गोल्डन टेंपल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गणतंत्र दिवस से 48 घंटे पहले पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रेलवे लाइन पर एक जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में एक मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके चालक को चोटें आई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह धमाका बेहद खतरनाक था। इसमें आरडीएक्स का इस्तेमाल होने का शक जताया जा रहा है। यह घटना शुक्रवार रात 9 बजकर 50 मिनट पर उस समय हुई, जब लुधियाना की तरफ जा रही एक मालगाड़ी नई बिछाई गई रेल लाइन से गुजर रही थी। यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने साढ़े 4 साल की बेटी की हत्या के आरोप में एक पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी बच्ची को सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि वह 50 तक गिनती नहीं लिख पा रही थी। नौकरी पर गई पत्नी के सामने उसने कहानी बनाई कि बेटी खेलते समय सीढ़ियों से गिर गई थी। जब मां अस्पताल पहुंची तो उसने बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान देखे। बच्ची के चेहरे पर जगह-जगह नीले निशान थे। शक होने पर मां ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। सेक्टर 56 क्राइम ब्रांच…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): माता वैष्णो देवी मंदिर में गुरुवार को हुई सीजन की पहली भारी बर्फबारी ने चादर का रूप धार कर भवन में सफेद चादर का रूप धार लिया। बर्फ की चादर ने भवन को सजाने का काम किया जबकि दूर दूर से आए श्रद्धालु भी बर्फबारी में झूमते दिखे। हालांकि यात्रा में कोई विघ्न नहीं पड़ा है क्योंकि प्रशासन साथ के साथ बर्फ हटाने के काम में जुट गया है। इसी तरह हिमाचल के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है। पंजाब के ज्यादातर सभी जिलों में गुरुवार को भारी बरसात हुई और कई जगहों पर ओलों की…

Read More

पंजाब के जालंधर में आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर कर दिया। यह एनकाउंटर जालंधर के अलावलपुर के रोड पर स्थित गांव डोला में हुआ। आरोपी किशनगढ़ चौक के पास कॉलेज की प्रधानगी को लेकर विवाद में हुई फायरिंग में वांटेड था। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही एसएसपी जालंधर हरविंदर सिंह विर्क अन्य पुलिस अधिकारियों समेत मौके पर पहुंच गए। जानकारी देते एसएसपी विर्क ने बताया कि 19 दिसंबर को किशनगढ़ चौक के पास सेंड सोल्जर कॉलेज की प्रधान की को लेकर विवाद हुआ था। जिस दौरान कर सवार युवकों की ओर से फायरिंग की गई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के 3 बॉर्डर जिलों के 10 ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रेड की। NIA ने बताया कि ये रेड 2025 में अमृतसर के एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच के सिलसिले में कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए की गई है। एजेंसी ने बताया कि गुरुवार को पंजाब के अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में कुल 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। NIA की टीमों ने इस तलाशी के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। इसमें कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। NIA ने कहा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर वेस्ट हलके के बस्ती नौ में स्थित सन फ्लाई स्पोर्ट्स आइटम शॉप में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां काम करने वाले सोनू नामक कर्मचारी ने दुकान से 8.50 लाख रुपए की नकदी चोरी की और विरोध करने पर 65 वर्षीय बुजुर्ग इंद्रजीत की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर अंबाला से चोरी की कार बरामद कर ली गई है। घटना की शुरुआत लूट की शिकायत से हुई थी। दुकान की मालकिन मधु गुप्ता ने बताया कि सोनू पिछले 8-10 साल से उनके…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में तीन लुटेरों ने पार्षद चुनाव लड़ चुके नेता को लूटने की मंशा से उनके सिर पर तलवार से हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि वारदात के बाद थाना रामामंडी की पुलिस को सूचना देने के लिए फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया । इलाज करवाने के बाद उन्होंने हाईटेक नाके को देखा तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों को लुट की कोशिश की सूचना दी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने जांच करने की जगह उन्हीं की गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू कर दी। पीड़ित प्रताप सिंह ने बताया…

Read More