Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब और चंडीगढ़ में आज (2 मई) से लेकर अगले 5 दिन गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान जहां कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से इस संबंधी यलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर तापमान पर दिखा है। तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अगर आप होटल-रेस्टोरेंट में खाने के शौकीन हैं तो अगले वीकेंड से आपको खाने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बाद होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने खाने के रेट बढ़ाने का फैसला कर लिया। पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरवीर सिंह की मानें तो गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से कुकिंग कॉस्ट में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई। होटल रेस्टोरेंट्स मालिकों के लिए पुरानी कीमत पर खाना बनाना अब मुश्किल है। एसोसिएशन ने फैसला किया कि अगर सरकार ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने रॉबिन नामक कारोबारी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में 4 गोलियां चलाई गई। इस हमले में रॉबिन को एक गोली लगी, जिससे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीती देर शाम की है। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि नगर कौंसिल चुनाव नजदीक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट 1 हजार रुपए तक बढ़ाए गए हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित गैस एजेंसी कर्मियों ने बताया कि सुबह ही रेट रिवाइज हुए हैं। 19 किलो का एचपी का रेगुलर कमर्शियल सिलेंडर 2,190 की जगह अब 3,190 रुपए में मिलेगा। इसी तरह इंडियन ऑयल की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि इंडेन का 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर पर 993 रुपए महंगा मिलेगा। राजधानी दिल्ली में अब यह सिलेंडर 3071.50 का हो गया है, जो…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके हैं। 28 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रशासन के मुताबिक, 4 लोग अभी लापता हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 43 से 47 पर्यटक सवार थे। टिकट सिर्फ 29 लोगों की कटी थी। हादसा किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ। बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में SDRF ने कई लोगों को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था, इसी दौरान हमलावर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसने भागने तक का भी समय नहीं मिला और वह सीट पर ही लुढ़क गया। गोलियां कार के फ्रंट शीशे पर भी लगी हैं। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निज़्ज़र निवासी गांव जैरामपुर के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह था। इससे पहले सभी गवाह मुकर चुके थे, लेकिन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कपूरथला में भारतीय एजेंसियों और कपूरथला पुलिस ने संयुक्त कारवाई करते हुए दो पाकिस्तानी एजेंटों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने कपूरथला के आर्मी एरिया में सीसीटीवी कैमरा लगा लाइव असेस पाकिस्तान की ISI को दे दिया जो काफी समय से भारतीय सेना की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। आरोपियों ने माना कि उन्हें यह सारा काम करने के लिए 35 हजार रुपए कैश किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिया गया जबकि एक किलो हेरोइन और 50 हजार रुपए दोबारा से दिए गए। आरोपियों की पहचान सोना पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी फिरोजपुर और संदीप उर्फ सोनू…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में दामाद ने अपने ससुर और साले की गोलियां मार कर हत्या कर दी। इस दौरान कई रौंद गोलियां चली। जानकारी अनुसार संगरूर में अपनी बेटी और दामाद का घरेलू झगड़ा सुलझाने महिला का पिता और भाई गए थे। इसी दौरान जब वह बैठ कर बात कर रहे थे तो बहस हो गई। देखते ही देखते दामाद ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपने ससुर और साले पर फायरिंग कर दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दामाद मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के सुच्ची पिंड स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास पार्किंग में खड़े दो तेल टैंकरों में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, जिससे दूर-दूर तक धुआं दिखाई दिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों टैंकर जलकर राख हो गए। गुरदासपुर निवासी ड्राइवर राजू ने बताया कि उसने अपना टैंकर इंडियन ऑयल डिपो के पास पार्किंग में खड़ा किया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पार्किंग में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के चिकचिक चौक के पास मामूली सी बात ने लड़ाई का रूप ले लिया। एक कार और एक्टिवा की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने बीच सड़क पर एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में बाउंसरों और फतेह गैंग से जुड़े सदस्यों के बीच हिंसक झड़प की खबर है। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस आगजनी और मारपीट से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में बाउंसर सवार…

Read More