Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों से जुड़े एक बिल को मंजूरी दे दी है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इस बिल में रूस से तेल खरीदने वाले देशों खासकर भारत, चीन और ब्राजील पर 500% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि उन्होंने बुधवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति से बातचीत की, जिसमें ट्रम्प ने संसद में बिल को पेश करने के लिए हरी झंडी दे दी। यह बिल पिछले कई महीनों से तैयार किया जा रहा था। इसे अगले हफ्ते संसद में वोटिंग के लिए…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के तहत जालंधर नगर निगम की जल सप्लाई और सीवरेज शाखा में तैनात क्लर्क करुण धीर को 2000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 2.72 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विजिलेंस ब्यूरो की जालंधर टीम…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के विभिन्न शहरों में ईमेल के जरिए मिल रही बम की धमकियों को देखते हुए लुधियाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। इसी के चलते आज लुधियाना कोर्ट परिसर में पुलिस द्वारा कॉर्ट खाली करवाई जा रही है। बार एसोसिएशन ने सभी मेंबर्स से अपील की है कि जब तक पुलिस की कार्रवाई चल रही है तब तक कोर्ट साइड की तरफ न जाएं। बता दें कि आज सुबह ही फिरोजपुर के एक जज को कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसके बाद फिरोजपुर जिला कोर्ट परिसर खाली करवा दिया गया…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के फिरोजपुर में सैलून मालिक माही सोढ़ी ने 2 बेटियों और पत्नी को गोली मारकर खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक सफाई करने वाली घर आई तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। सफाई वाले ने किराएदार को फोन किया। उसने कहा कि फोन कर लो। नीचे फोन बजता रहा लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इससे उन्हें शक हुआ कि कहीं उन्हें गैस तो नहीं चढ़ गई। मगर, जब वे नीचे आए और दरवाजा तोड़ा तो पता चला कि सबकी मौत हो चुकी है। एक बेटी 10 और दूसरी 6 साल की थी।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब से इस समय बड़ी खबर आ रही है। यहां एक खाली प्लाट से तीन टुकड़ों में युवक का शव मिला है। आधा शरीर ड्रम में डाल रखा था। घटना लुधियाना के जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास एक खाली प्लाट की है जहां से एक युवक की शव टुकड़ों में मिला है। किसी राहगीर ने शव देखकर तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल का एरिया अभी सील किया हुआ है। मरने वाले व्यक्ति का आधा शरीर जला…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में स्कूलों के बाद अब कोर्ट कॉम्पलैक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी जज को ईमेल के जरिए दी गई। घटना फिरोजपुर की है। यहां जिला कोर्ट कॉम्पलैक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे वहां दहशत का माहौल बन गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिला एवं सेशन जज की मेल पर यह धमकी आई है। जिसके बाद कोर्ट कॉम्पलैक्स को खाली कराया जा रहा है। हालांकि यह मेल कहां से आई और किसने भेजी व इसमें क्या लिखा है, इसके बारे में कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका ने बुधवार को वेनेजुएला से तेल खरीदने जा रहे 2 टैंकरों को पकड़ लिया। न्यूज एजेंसी ‘रशिया टुडे’ के मुताबिक इसमें से एक रूस का जहाज मैरिनेरा है, जबकि दूसरे का नाम सोफिया है। सोफिया पर पनामा देश का झंडा है, लेकिन यह किस देश का है इसकी जानकारी नहीं है। अमेरिका ने रूसी झंडे वाला तेल टैंकर मैरिनेरा को उत्तरी अटलांटिक में जब्त किया, जबकि दूसरा जहाज कैरिबियन सी में पकड़ा गया। ये दोनों जहाज कुछ घंटे के अंतराल पर पकड़े गए। रूस ने अपने जहाज की सुरक्षा के लिए सबमरीन और अन्य नौसैनिक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूपों के लापता होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पूर्व आंतरिक ऑडिटर और चार्टर्ड अकाउंटेंट सतिंदर सिंह कोहली को आज कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस सतिंदर सिंह कोहली से गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि 328 पावन स्वरूपों से जुड़ा यह मामला कब, कैसे और किन परिस्थितियों में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में शाही मोहल्ला में 10 नकाबपोश हमलावरों ने एक टूर एंड ट्रैवल कारोबारी के घर पर पर गोलियां चलाई और पत्थर फेंके। इस घटना के बाद रिहायशी इलाके में दहशत फैल गई। सभी हमलावर बाइकों पर सवार होकर आए थे । घर के बाहर चीखने-चिल्लाने के बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमलावरों ने कम से कम सात राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कई मेन गेट के आर-पार हो गईं। गोली लगने से मकान के दरवाजे पर लगा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के पठानकोट चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जम्मू से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक बीच सड़क पर खराब हो गई। बस के अचानक रुकने से नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया, बस में तोड़फोड़ की और चालक के साथ मारपीट की। घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, एक टूरिस्ट बस जम्मू से यात्रियों को लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही बस जालंधर के पठानकोट चौक के…

Read More