Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पाकिस्तान के फैसलाबाद में एक ईसाई स्कूल में सिख छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा ने प्रार्थना में शामिल होने से मना किया, जिसके बाद उसकी पगड़ी जबरन उतारी गई और उसे पीटा गया। यह घटना सेंट कैथरीन हाई स्कूल की बताई जा रही है। बच्ची की मां का आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने उसकी बेटी को पेट में लात-घूंसे मारे। उन्होंने यह भी कहा कि बच्ची को अस्थमा है, लेकिन जब उसकी बहन मदद के लिए आई तो शिक्षकों ने उसे रोक दिया। बच्ची की मां ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिसार में जयपुर से अमृतसर जा रही ट्रेन में सफर कर रहे एक परिवार के साथ चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार के सोते ही अज्ञात चोर ने ट्रॉली बैग से लाखों के गहने चोरी कर फरार हो गया। मामले में जीआरपी हिसार थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एफआईआर के मुताबिक, जयपुर के मालवीय नगर निवासी अंकुश जैन 9 मार्च को अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 19613 जयपुर-अमृतसर एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। वह किसी काम से लुधियाना जा रहे थे। रात करीब 3:15 बजे हिसार रेलवे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में उनका परिवार AAP सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। रंधावा की सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी उपिंदर ने कहा कि हमें धमकी मिल रही थी, इसलिए बच्चे मामा के घर भेज दिए। मैं भी स्कूल की ड्यूटी से मायके जाती थी। वहीं रंधावा की मां ने कहा कि झाडू वाले मेरे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लाल किले नज़दीक हुए बम धमाके के बाद जालंधर को दहलाने की कोशिश से पर्दाफाश हुआ है। पाकिस्तान के लिए देश के संवेदनशील ठिकानों की जासूसी करने वाले गैंग के हैंडलर सोहेल मालिक उर्फ रोमी ने पूछताछ में यह खुलासा किया है। रोमियो को भारत की जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार करके पूछताछ की तो पता लगा कि लाल किले के बाद उसका अगला टास्क जालंधर था। वह पाकिस्तान बैठे सरफराज उर्फ सरदार के कहने पर यह साजिश बना रहा था। पाकिस्तान से उसे जालन्धर में धमाके करने को कहा गया था लेकिन इसी बीच उसकी हिमाचल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): ईरानी नेवी ने देर रात एक भारतीय जहाज को सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट पार कराया था। LPG लेकर आ रहा ये जहाज 10 दिन से फारस की खाड़ी में फंसा था। यह खबर ब्लूमबर्ग ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह काम भारत और ईरान के बीच बातचीत के बाद हुआ। जहाज को पहले से तय रास्ते से निकाला गया ताकि वह हमलों से बच सके। इस दौरान जहाज का ट्रैकिंग सिस्टम (AIS) बंद कर दिया गया था। हालांकि रिपोर्ट में इस जहाज का नाम नहीं बताया गया है। अभी तक दो भारतीय जहाज शिवालिक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर शहर में पोर्श इलाकों में खुले स्पा सेंटरों पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटरों के अंदर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। पुलिस ने मॉडल टाउन के शिवानी पार्क के पास स्थित स्वस्तिक स्पा, थाना 6 के पास रेड कोरल स्पा, गढ़ा के क्रिस्टल स्पा समेत आधा दर्जन से ज्यादा स्पा सेंटरों में चेकिंग की। जैसे ही पुलिस स्पा सेंटरों में घुसी तो वहां आए हुए ग्राहकों में हड़कंप मच गया। सूत्रों की मानें तो यह रेड थाना लेवल पर थी जिसके चलते स्पा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने इस कदम के पीछे आम आदमी पार्टी (AAP) सरका र के मंत्री को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जहर निगलने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि DM ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया है। इस घटना का खुलासा होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री का इस्तीफा ले…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज ): इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। घुम्मण की मौत FORTIS अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से हुई थी। घुम्मण की मौत की जांच करवाने के लिए गठित की गई SIT की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने फोर्टिस एस्कार्ट अस्पताल के बड़े डॉक्टर तपिश शुक्ला (आर्थोपेडिक सर्जन), कंसलटेंट एनाथिसिया डॉक्टर अलका तिवाड़ी, एनाथिसिया डिपार्टमेंट की हेड डॉक्टर राजेंद्र कौर और कार्डोयलोजडी विभाग के कंसल्टेंट डॉक्टर अरुण कुमार खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सरकारी तेल कंपनियों ने आज स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें ₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दी है। सामान्य पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। भारत पेट्रोलियम (BPCL) प्रीमियम पेट्रोल को स्पीड नाम से बेचता है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) इसे पावर और इंडियन ऑइल यानी IOCL XP95 के नाम से बेचता है। ये सामान्य पेट्रोल के मुकाबले करीब 10-12 रुपए महंगा होता है।इसके अलावा इंडियन ऑयल ने अपने इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत में भी 25% की बढ़ोतरी की है। इसके दाम ₹87.67 प्रति लीटर से बढ़कर अब ₹109.59 प्रति लीटर हो…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में झगड़े के एक मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस और परिवार के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद ASI ने युवक की पीठ पर मुक्के मार दिए। वहीं हंगामे के दौरान ASI आरोपी की मां को घर के अंदर से बाल पकड़कर बाहर घसीटते हुए ले आया। बताया जा रहा है कि जब ASI महिला को गली में बालों से पकड़कर गाड़ी में बैठाने लगा, तो महिला के बेटे ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। करीब 10 मिनट तक चले इस हाईवोल्टेज हंगामे के बाद स्थानीय लोगों…

Read More