Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गोराया निवासी युवक की रूस-यूक्रेन जंग में मौत हो गई है। युवक ट्रैवल एजेंटों के झांसे में आकर रूस चला गया था, जहां उसे जबरन रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया। कई महीनों तक लापता रहने के बाद अब उसका शव भारत लाया गया है, जिससे परिवार और इलाके में शोक व्याप्त है। गोराया कस्बे का रहने वाला 30 वर्षीय मनदीप कुमार पिछले काफी समय से रूस में रह रहा था, जहां वह बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में गया था। परिजनों ने बताया की मनदीप ट्रैवल एजेंटों के झांसे में आ…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा के बीच उन्हें टीम से हटाने की मांग उठ रही थी। इसके बाद BCCI ने शाहरुख खान की IPL टीम KKR को मुस्तफिजुर रहमान को हटाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। रहमान को KKR ने 9.2 करोड़ में खरीदा था लेकिन BCCI ने अब 9.2 करोड़ रुपए पीड़ित परिवारों को देने के आदेश दिए हैं। KKR ने द्वीट किया, BCCI के निर्देश के बाद सभी जरूरी प्रक्रियाओं…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मोगा में शनिवार सुबह युवक की 20 गोलियां मारकर हत्या कर दी। 6 हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने करीब 20 राउंड फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। जिस वक्त युवक की हत्या की गई, वह कार से ड्यूटी जा रहा था। जहां हमलावर पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे। कत्ल का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आपने अक्सर यही सुना होगा कि लड़का लड़की को भगाकर ले गया लेकिन पंजाब में एक अनोखी खबर सामने आई है। पंजाब के तरनतारन में एक दुल्हन को उसी की सहेली भगा कर ले गई। कुछ दिनों बाद दुल्हन की शादी थी। जैसे ही इस घटना की जानकारी दूल्हे तक पहुंची तो उसने रिश्ता तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां इकट्ठे स्कूल में पढ़ती थीं, हालांकि उनके बीच सहेलियों का नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का रिश्ता बन गया था, इसके बारे में परिवार को उनके भागने के बाद पता चला। अब परिवार परेशान है,…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नए साल 2026 में पंजाबियों को 11 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। इस दिन लगातार 3 छुट्टियां होंगी। इस बार 6 त्योहार शुक्रवार और 5 सोमवार को पड़ रहे हैं। जिनमें सेटरडे और संडे मिलाकर लॉन्ग वीकेंड की स्थिति बनेगी। हालांकि 5 सरकारी छुट्टियां ऐसी हैं, जो संडे को आ रही हैं। सरकारी ऑफिसों में साल के 365 दिनों की जगह 244 दिन ही कामकाज होगा। चंडीगढ़ में सिर्फ 7 ही दिन के लॉन्ग वीकेंड होंगे। यहां भी 244 दिन का ही सरकारी कामकाज होगा। हिमाचल में 2 से 4 दिन तक लगातार छुट्टी के 18 लॉन्ग वीकेंड…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के लांबड़ा इलाके के गांव पुवारां पुली के पास एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतका की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है, जिसके शरीर पर रगड़ के निशान और टैटू बने हुए हैं। घटनास्थल पर पुलिस को एक सिरिंज और युवती के जूते भी मिले हैं, जो नशा या किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर के लांबड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पुवारां पुली के पास से गुजरने वाले कच्चे रास्ते पर राहगीरों ने एक युवती का शव…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में एक शराब के ठेके को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धार लिया। आग लगने से शराब की बोतले फटने लगी जिसके बाद धमाके तक सुनाई दिए। घटना प्रताप बाग के पास की है। फिलहाल आग के कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। मौके पर पहुंची दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में युवती का बर्थडे पर अंतिम संस्कार हुआ। शिवसेना नेता की बेटी मुनमुन की कल मौत हो गई थी। वह बाथरूम में नहाने गई थी। जहां गीजर की गैस लीक हो गया। इससे उसका दम घुट गया और वह बेहोश हो गई। परिजनों को इसका पता तक नहीं चला। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो दरवाजा तोड़कर उसे निकाला गया। घटना से घर में मातम छा गया, जबकि कुछ देर पहले तक उनके घर में उसी बेटी के जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। शुरुआती जांच में माना जा रहा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शुक्रवार को जालंधर के 21 स्थानों में ट्रैफिक की आवाजें पूरी तरह से बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने यह आदेश जारी किए है। शुक्रवार को बहुत धूमधाम से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर विशाल नगर कीर्तन निकाला जा रहा है जिसके चलते जिस यह आदेश जारी किए गए हैं।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिमाचल के सोलन जिला के नालागढ़ में पुलिस थाने की दीवार के पास एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस धमाके से नालागढ़ पुलिस स्टेशन और पास स्थित सैनिक भवन की खिड़कियों के शीशे टूट गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी बद्दी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस चीज से हुआ और इसके पीछे क्या कारण था।…

Read More