Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में बीजेपी के हैडक्वार्टर बाहर हुए हैंड ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली है। इसके इलावा एक वीडियो भी सामने आई जिसमें दो युवक हैंड ग्रेनेड की पिन निकाल कर बीजेपी के हैडक्वार्टर की तरफ फेंक कर भाग रहे है और उसके तुरं त बाद धमाके की आवाज भी आई। मात्र सात सेकेंड के वीडियो ने साबित कर दिया कि यह एक आतंकी वारदात है। खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने एक पोस्ट डाल कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं भारतीय सेना और एनआईए की टीम भी मौके पर पहुंच कर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी के दफ्तर के बाहर ब्लास्ट हुआ है। इससे पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें पहुंची हैं। चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया है कि पंजाब प्रदेश बीजेपी दफ्तर के बाहर शाम करीब 5 बजे धमाका हुआ है। एक एक्टिवा दिखाई दे रही है। धमाके के बाद पार्टी दफ्तर की दीवार पर करीब 70 से 80 छर्रे लगे जैसे निशान हैं। उन्होंने बताया कि पास में खड़ी एक गाड़ी का शीशा भी टूटा हुआ है। मामले की पूरी जांच की जा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पूर्व AAP नेता एचएस फूलका बुधवार (1 अप्रैल) को BJP में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में पार्टी जॉइन की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाया। इस दौरान पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ और वर्किंग प्रधान अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान फूलका ने AAP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि AAP के दांत दिखाने के और, खाने के और हैं। अन्ना आंदोलन के दौरान पार्टी से जुड़े, लेकिन बाद में निराश होकर अलग हो गए। पंजाब में कानून व्यवस्था खराब है। गैंगस्टरवाद,…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी सीमा पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर रोज होने वाली इस देशभक्ति से भरपूर सेरेमनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 5:30 बजे से शुरू होकर 6:00 बजे तक चलेगी। इससे पहले रिट्रीट सेरेमनी 5 बजे शुरू होकर साढ़े 5 बजे खत्म हो रही थी। मौसम और दिन की घटती-बढ़ती रोशनी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दर्शकों को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गुरसंत नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। युवती ने युवक की शराब पीने की लत और हिंसक व्यवहार के कारण उससे शादी करने से मना कर दिया था, जिससे बौखलाकर युवक ने देर रात उनके घर के बाहर ईंटों से हमला किया और बीच-बचाव करने आई मां के साथ मारपीट की। मोहल्ला निवासियों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकियां देता हुआ मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नशेड़ी है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के सबसे महंगे व व्यस्त लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट आज, 1 अप्रैल से फिर बढ़ गए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लाडोवाल टोल प्लाजा के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं। टोल रेट में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही टोल पर कैशलेन भी बंद कर दी गई है। अब सभी वाहनों को डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा। पिछले साल भी 1 अप्रैल से टोल रेट बढ़े थे और रेट में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। लाडोवाल टोल मैनेजर विपिन राय ने बताया कि NHAI…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के जोधां इलाके में एक फैक्ट्री की इमारत तेज धमाके के साथ गिर गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशं का जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में अचानक भीषण धमाका हुआ, जिससे पूरी इमारत गिर गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए फायर अफसर रजिंदर ने कहा कि रात 8:20 बजे कॉल आई है कि…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गांव पड़ोरी में घरेलू विवाद के चलते एक जीजा ने अपने साले की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले राजा राम के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी राजकुमार उर्फ राजी को गिरफ्तार कर लिया है। राजा राम पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ गांव पड़ोरी में डेरा में रह रहा था। वह पिछले 20 वर्षों से बलकार सिंह की पंडोरी मुशारकती, बुंडाला रोड पर स्थित कुएं पर काम कर रहा था। आरोपी राजकुमार उत्तर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध का सीधा असर अब जालंधर के व्यापारिक गलियारों में दिखने लगा है। युद्ध के कारण वैश्विक शिपमेंट बाधित होने और माल ढुलाई की लागत बढ़ने से बासमती चावल का निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय मंडी फेंटनगंज में दालों की कीमतों में 10 रुपए प्रति किलो तक का उछाल आया है, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि, अलग-अलग व्यापारियों की राय बंटी हुई है, लेकिन ट्रांसपोर्टेशन और लेबर की कमी ने इंडस्ट्री की चिंताएं बढ़ा दी हैं। युद्ध का व्यापार पर सीधा प्रहार…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में आंखों की दवाई लेने के घर से निकले युवक डेडबॉडी मिली। परिवार ने कहा कि लूटपाट के बाद किसी ने मारकर फेंका है। परिवार ने पुलिस को हत्या का केस दर्ज करने के लिए कहा है। दूसरी तरफ थाना डिविजन 5 की पुलिस में घटनास्थल का मुआइना किया। पुलिस ने क हा कि प्राथमिक जांच में मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। फिलहाल परिवार के बयान पर जांच की जा रही है। युवक की डेडबॉडी जालंधर के शहनाई पैलेस के पास मिली। युवक की पहचान रोड मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय विकास के रूप में…

Read More