Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में थाने के मालखाने में तैनात मुंशी पुलिस शिकंजे में फंस गया है। आरोप है कि उसने मालखाने में रखी ड्रग मनी को अपनी जुआ खेलने की लत के चलते धीरे-धीरे गायब कर दिया और रकम जुए में हारता चला गया। मामले का पता चलने पर मुंशी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर सिधवां बेट पुलिस ने चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है आरोपी किन किन लोगो के साथ जुआ खेलता था इस के अलावा आरोपी ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से संचालित किए जा रहे मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारों पर काम कर रहे 10 बड़े गुर्गों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये आरोपी मलेशिया में बैठे तीन गुर्गों के माध्यम से पाकिस्तान हैंडलर्स के संपर्क में थे, ताकि हैंड ग्रेनेड को भारत पहुंचाया जा सके। हैंडलर्स द्वारा आरोपियों को पंजाब में अशांति पैदा करने के लिए आबादी वाले क्षेत्र में ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा गया था। मगर,…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली में लाल किले धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 32 कारों को बम और विस्फोटक सामग्री से लैस कर देशभर में धमाके करने की साजिश थी। 10 नवंबर जिस आई 20 कार में धमाका हुआ था, वह इसी सीरियल रिवेंज अटैक का हिस्सा थी। आतंकियों का प्लान था कि 6 दिसंबर, यानी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत कई जगह धमाके किए जाएं। जांच एजेंसियों को अब तक चार कारें बरामद हो चुकी हैं। इनमें ब्रेजा, स्विफ्ट डिजाइर, इकोस्पोर्ट और आई 20 जैसी गाड़ियां शामिल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में एक बच्चे के हाथ में मोबाइल फट गया। बच्चे ने मोबाइल दूर फेक कर भागकर जान बचाई। परिवार का कहना है कि बाथरूम में अचानक से तेज आवाज आई। बच्चे रोते हुए बाथरूम से बाहर निलका। मोबाइल भी बाथरूम में ही छोड़ दिया। मोबाइल में आग की लपटें भी निकलने लगी। इसके बाद काफी देर तक उससे धुआं निकलता रहा। परिवार का कहना है कि मोबाइल ठीक चल रहा था। अचानक से ये घटना हुई। मामला जालंधर के गोराया क्षेत्र के संग ढेसिया गांव का है। छोटे यादव ने बताया वह हलवाई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ के एक अस्पताल से फांसी की सजा काट रहा आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का मारकर फरार हो गया। आरोपी ने पुलिसकर्मी से छुटा कर हथकड़ी भी निकाल कर फेंक दी। मामले में अब पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी सोनू ने 5 साल की बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में उसे लुधियाना की कोर्ट ने फंसी की सजा सुनाई थी। पंजाब पुलिस उसे चेकअप के लिए चंडीगढ़ के जीएमसीएच अस्पताल लेकर गई थी। इलाज करवाने लुधियाना जेल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के वेस्ट हल्के के आते काला सिंघिया रोड पर अमन एनक्लेव में गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दरअसल बुजुर्ग व्यक्ति खुद की लाइसेंसी दोनाली साफ कर रहे थे। वह घर के बाहर ही बैठे थे। इसी दौरान अचानक दोनाली से गोली चल पड़ी। जिस समय गोली चली तब उनके आसपास पड़ोस के लोग भी बैठे थे जिनका बचाव हो गया। मृतक बुजुर्ग की पहचान हरीश कुमार (72) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही वह अस्पताल में डिस्चार्ज होकर आए थे। गोली उनके सिर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली धमाके को लेकर अब नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट गाड़ी की तलाश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जांच में पता चला है कि संदिग्धों के पास हुंडई i20 के अलावा एक और कार भी थी। जिसका नंबर DL10CK0458 था।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस कार में भी विस्फोटक हो सकता है। दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों यूपी और हरियाणा में तलाश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों की 200 बम (IEDs) से 26/11 जैसे हमले की…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से आप विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है।  उन्होंने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। विधायक का कहना है कि उन्हें 2 बार धमकी भरा फोन आया है। आरोपी ने 5 करोड़ रुपए की डिमांड की है। पैसे न देने पर परिवार सहित गोली मारने की धमकी दी। एमएलए रमन अरोड़ा के अनुसार यह कॉल उन्हें 4 दिन पहले आया। इसे उन्होंने इग्नोर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने एक कॉल और किया। इस बार उसने पैसे न देने की स्थिति में अंजाम भुगतने को कहा। बता दें…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पास मंगलवार को दोपहर 1 बजे जोरदार धमाका हुआ। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 12 लोगों की मौत हुई, जबकि 27 घायल हुए हैं। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि यह पुलिस लाइन्स हेडक्वार्टर तक सुनी गई, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाका अदालत के पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियों में हुआ। विस्फोट से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में मंगलवार दोपहर करीब सवा 2 बजे सब्जी मंडी में अचानक प्लास्टिक की क्रेटों में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद कुछ धमाके भी हुए। कई सब्जी विक्रेताओं का भारी नुकसान भी हुआ। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें दूर-दूर तक आसमान में दिखाई दीं। कई किलोमीटर तक धुंए के गुब्बार नजर आए। ये आग फ्रूट शैड नंबर-30 में लगी है। आग लगने से सब्जी मंडी के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। मंडी में सामान खरीदने आए लोग भी इधर-उधर भागने लगे। हालात बिगड़ते देख फायर…

Read More