Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के होशियारपुर जिले में सोमवार सुबह 10 बजे यात्रियों से भरी एक बस सामने से आ रही कार से टकरा गई। इसके बाद बस बेकाबू होकर बीच सड़क पर ही पलट गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 17 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में कुल 39 यात्री सवार थे। मरने वालों में मां और बेटी भी शामिल हैं। जिनकी पहचान रज्जू बाला बेटी अशरफ अली और मीना पत्नी अशरफ अली निवासी बुड्ढा मल के रूप में हुई है। यह हादसा दसूहा-हाजीपुर रोड पर अड्डा सगरां के पास…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सिवरेज, पीने के पानी और ट्यूबल को लेकर भगत सिंह कॉलोनी व आसपास के लोगों ने मकसूदां फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्षद पति गौरव शर्मा नोनी कर रहे है। नोनी ने बताया कि पिछले कई समय से इलाके में गंदे पानी से लोग परेशान है। भगत सिंह कॉलोनी और कॉलोनी के आसपास पीने का पानी नहीं आ रहा। हाल ही में ट्यूबल भी लगा लेकिन इलाके के आप लीडर लीडरी झाड़ रहा है और उसकी रोकटोक करके ट्यूबल चला ही नहीं। फ्लाई ओवर पर लोगों के प्रदर्शन के कारण लंबा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर नशे की सप्लाई देने आए बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई गई। आमने सामने से दर्जन के करीब गोलियां चली जिसके बाद दोनों बदमाशों को गोलियां मार कर काबू कर लिया गया। घटना शाहकोट की है। जानकारी अनुसार उक्त आरोपी कोटली गजरां रेलवे पुलिस स्टेशन के पास नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ नशा तस्करी सहित अन्य कई संगीन मामले दर्ज हैं। जैसे ही पुलिस ने उन्हें शाहकोट फाटक ब्रिज के नीचे रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कपूरथला में इटली से दो दिन पहले लौटे एएसआई के बेटे का शव मिला है। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। राहगीरों ने मुश्कवेद गांव से डैणविंड जाने वाले रास्ते पर शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना कोतवाली के एसएचओ किरपाल सिंह को सुबह सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। मृतक के पिता एएसआई नरिंदर सिंह बैंस ने शव की पहचान की। मृतक की मां सरबजीत कौर वर्तमान में गांव डैणविंड की सरपंच…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के चंबा और मंडी जिले में बादल फट गए। इससे राज्य में 5 पुल बह गए हैं। चंबा में कंघेला नाले पर बना पुल बह गया। वहीं, मंडी जिले की चौहार घाटी में एक वाहन-यातायात और तीन पैदल पुल बह गए। हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। तब से लेकर 4 जुलाई तक बाढ़-लैंडस्लाइड की घटनाओं में 75 लोगों की मौत हो चुकी है। 288 लोग घायल हैं। बादल फटने की घटनाओं में सबसे ज्यादा 14 मौतें मंडी जिले में हुई हैं। यहां 31 लोग अभी भी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने बड़ा कदम उठाते हुए जालंधर देहाती के करतारपुर ब्लॉक कांग्रेस-2 के प्रधान जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई समिति अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने की। करतारपुर हलका इंचार्ज और पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह की ओर से 4 जुलाई को दी गई शिकायत में बताया गया था कि सोढ़ी पर डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मामले में केस दर्ज है और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है। पूर्व मंत्री हैनरी ने कहा कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पार्टी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर वार्ता के लिए फिर से पंजाब और हरियाणा तैयार हो गए हैं। केंद्र सरकार के न्योते के बाद दिल्ली में नहर के निर्माण के मुद्दे पर पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच मीटिंग होगी। केंद्र सरकार की अगुआई में वार्ता 9 जुलाई को दिल्ली में होगी। इसमें हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, पंजाब CM भगवंत मान और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल मौजूद रहेंगे। पंजाब और हरियाणा इस मीटिंग में मजबूती से अपना-अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों CM ने अधिकारियों को संबंधित डॉक्यूमेंट और अब तक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में शनिवार को दिनदहाड़े एक 28 वर्षीय युवक जुगराज सिंह उर्फ तोता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वा ला युवक पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने वाले शूटर जगरूप सिंह उर्फ रूपा का भाई था। हमलावरों ने खुलेआम वारदात को अंजाम दिया, जो पास के सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। पुलिस के अनुसार, थाना मेहता के अंतर्गत गांव चन्ननके में 3 अज्ञात युवकों ने जुगराज सिंह पर फायरिंग की है। तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने बेहद नजदीक से जुगराज सिंह पर फायरिंग की थी,…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शहर भर के लोग आवारा कुत्तों से परेशान है। हर रोज की बात है, कहीं न कही आवारा कुत्तों का झुंड लोगों को नोच खाता है लेकिन इनको लेकर नगर निगम गंभीर नहीं है। न्यू विकासपुरी में देर रात 11 बजे आवारा कुत्तों के झुंड ने सैर कर महिला को नोच लिया। रश्मी नैय्यर ने बताया कि वह खाना खाने के बाद घर के नजदीक ही सैर कर रही थी। ऐसे में सात से आठ कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। चीखने की आवाजें सुन कर स्थानीय लोग इक्कठा हुआ तो कुत्तों को भगाया जिसके…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक RTI एक्टिविस्ट को पब्लिक हेल्थ विभाग का 2 साल का लेखा-जोखा मांगना महंगा पड़ गया। विभाग के अधिकारियों ने उसे एक क्विंटल कागज भेज दिए। जिसमें 37 हजार से ज्यादा पेज हैं। एक्टिविस्ट ने कहा कि इसके बदले उससे 80 हजार रुपए वसूले गए। यह जानकारी भी तब दी गई, जब डीसी ने विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। हालांकि जो जानकारी भेजी गई है, वह अब भी पूरी नहीं है। इसके खिलाफ उसने राज्य सूचना आयुक्त के पास अपील दायर की है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि नियमों के…

Read More