Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पटियाला में क्रांतिकारी किसान यूनियन की बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमे सरकार के नीतियों के खिलाफ आंदोलनों की रणनीति बनाई गई। इसमें बड़ी संख्या जिले से लेकर ब्लाक स्तर के नेता शामिल हुए। इसमें किसानों ने 16 जनवरी को देश व्यापी धरने को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटने को कहा। साथ 12 जनवरी को टोल फ्री करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। सुखदेव सिंह हरियाऊ की अध्यक्षता में इस बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दर्शन पाल विशेष रूप से शामिल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ के एक युवक ने अमेरिका में अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने चालाकी से पुलिस स्टेशन जाकर गर्लफ्रेंड की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि शक से बच सके। इसके बाद भारत आ गया। आरोपी शनिवार को अमेरिका से फ्लाइट लेकर पंजाब के अमृतसर पहुंचा था, जिसके बाद उसके चंडीगढ़ आने की भी जानकारी सामने आई। सोमवार को इंटरपोल की मदद से आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जबकि मृतका की…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): तरनतारन जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। यह घटना फतेहाबाद के पास हुई, जहां पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया था। पुलिस के अनुसार, जब पुलिस पार्टी ने इन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। घायल आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में सोमवार को दिनदहाड़े AAP की विधायक सर्वजीत कौर मनुके के भतीजे की हत्या कर दी गई। वह कबड्डी खिलाड़ी की मदद करता था। इसी रंजिश के चलते जगराओं में गांव मनुके की अनाज मंडी के पास आरोपियों ने उस पर गोलियां चलाईं। गोलियां लगने के बाद वह वहीं पर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। वह बाउंसर था। 3 बच्चों (दो बेटियां और एक बेटा) का पिता…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अकाल तख्त ने भाई जैता जी की तस्वीरों पर खड़े हुए विवाद पर सीएम मान को तलब किया है। जथेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि उनपर मर्यादा के हिसाब से सख्त कार्रवाई होगी। आज ही पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सौंद सोमवार को अमृतसर में गोल्डन टेंपल स्थित श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। मंत्री नंगे पैर हेरिटेज स्ट्रीट से भीतर आए। अकाल तख्त पर आकर मंत्री सोंध ने श्री आनंदपुर साहिब में भाई जीवन सिंह (जैता जी) की यादगार की तस्वीरों पर आपत्ति को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत से पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरबजीत के साथ उसके पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन को भी हिरासत में लिया गया है। सरबजीत को पाकिस्तान से अटारी बॉर्डर के रास्ते आज ही भारत डिपोर्ट किया जा सकता है। सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। उसने वहां जाकर पाकिस्तानी व्यक्ति नासिर हुसैन से निकाह कर लिया था। निकाह के लिए सरबजीत ने मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम भी नूर हुसैन रख लिया था।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पठानकोट में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिवार ने कहा कि युवती के घरवालों ने बहाने से उसे घर बुलाया। जहां उसे कमरे में बंद करके पीटा गया। युवक ने किसी तरह पिता को बताया, जिसके बाद वह लड़की के घर पहुंचे तो वह गंभीर रूप से घायल था। वह उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। युवक से मारपीट शनिवार को की गई थी लेकिन आज, रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में परिवार की शिकायत के बाद जांच शुरू…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के लिए जल्द सख्त कानून बनेगा। इसको लेकर बनाई विधानसभा कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के जॉइंट सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने दी। पन्नू ने ये भी कहा कि यह कानून सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों की बेअदबी पर लागू होगा। इस कानून के तहत बेअदबी के दोषी को आजीवन उम्रकैद और बेअदबी की कोशिश करने पर 3 से 5 साल तक कैद का प्रावधान किया गया है। यही नहीं, कानून इतना सख्त है कि इसमें न तो आरोपी को जमानत मिलेगी और न ही…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के गांव मिड्डा में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी ही 18 साल वेटलिफ्टर बेटी की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही थाना कबरवाला पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मृतका के मां से मामले की जानकारी ली। पता चला कि व्यक्ति ने बेटी पर कस्सी पर तब तक वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बेटी की सांसें थमने की पुष्टि होने के बाद ही…

Read More

रोजाना मेल (वरुण): पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।  वह एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही सरपंच बुरी तरह से घायल हो गए। यह देख उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस पैलेस में पहुंची। पूरे पैलेस को घेरकर जांच की जा रही है। शादी समारोह में आए लोगों…

Read More