Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में शादी करने का झांसा देकर लड़की से रियो करने का मामला सामने आया है। थाना रामामंडी की पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि संतोषी नगर के रहने वाले सागर के साथ उसकी दोस्ती थी। सागर अक्सर उसके साथ शादी करने की बात करता थम बीते दिन भी वह उसे गेस्ट हाउस ले गया जहां उसे पहले तो खाया पिलाया और बाद में जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि रेप करने के बाद सागर शादी करने से भी मुकर गया।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में घने कोहरे का असर लगातार जारी है, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों में कई सड़क हादसे हो चुके हैं। आज जालंधर के फिल्लौर इलाके में एक और बड़ा हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, घने कोहरे के कारण गाजर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन की दीवार से टकराकर पलट गया। हादसे की जगह से कुछ ही दूरी पर रेलवे गेटमैन का केबिन स्थित था। गनीमत रही कि हादसे के समय गेटमैन सुरक्षित रहा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए रत्न (संबंधित व्यक्ति) ने बताया…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जालंधर के रीजनल ट्रांसफर अथॉरिटी (RTA) अफसर रविंदर सिंह गिल (55) की अचानक मौत हो गई। जालंधर हाइट्स के फ्लैट के बाथरूम से उनकी लाश बरामद हुई। जब वह घर से काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो ड्राइवर और गनमैन को शक हुआ। जिसके बाद उनकी मौत का पता चला। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि गिल को हार्ट अटैक आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उनका अंतिम संस्कार पैतृक शहर बठिंडा में किया जाएगा।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जालंधर के डीसीपी नरेश डोगरा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें AIG स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल (SSOC) फाजिल्का नियुक्त किया गया है। यह आदेश उस समय आए जब एक दिन पहले ही लंबे समय के बाद जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा की सदन में एंट्री हुई। बताया जा रहा है कि यह तबादला पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत किया गया है। नरेश डोगरा ने जालंधर में रहते हुए कई अहम मामलों में पुलिसिंग को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके तबादले…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई हो गई है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। सगाई के बाद कपल फेमिली के साथ राजस्थान के रणथंभौर पहुंचा है। रेहान और अवीवा 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को ही फोटोग्राफी का शौक है। सगाई में वाड्रा, गांधी और बेग परिवार के करीबी लोग ही मौजूद थे। हालांकि अभी तक गांधी या वाड्रा परिवार से किसी ने भी सगाई की खबरों की पुष्टि नहीं की है। रेहान…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में इस समय कानून व्यवस्था वेंटिलेशन पर आ चुकी है। जालंधर में बीती रात बब्बर ज्वेलर्स के यहां चोरों ने 80 लाख के गहने लूट लिए थे और अब मोहाली में लुटेरों ने हाईकोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी की घर में घुस कर हत्या कर दी। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक गोयल की गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। देर रात 11 बजे बदमाश मोहाली के फेज-5 स्थित उनके घर में घुसे थे। वह गहने और नकदी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर की नूरमहल रोड पर लुटेरों ने  आल्टो कार को घेरकर चालक पर हमला कर दिया। हमले के दौरान कार के शीशे तोड़कर युवक 2 लाख की नकदी ले गए। कार ड्राइवर किसी फाइनांस कंपनी में काम करता है। हमले में ड्राइवर को चोटें लगी हैं। घायल ड्राइवर की पहचान नूरमहल निवासी अंकुश के रूप में हुई है। उसे फिल्लौर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अंकुश ने बताया कि वह जालंधर की फाइनांस कंपनी में काम करता है। वह अपने साथी लवप्रीत के साथ पैसे लेकर कार (PB 10 GP 4902) से आ…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब विधानसभा में आज केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना का नाम बदलने को लेकर विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाया है। सेशन की कार्यवाही शुरू हो हो गई है। सबसे पहले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की अतुलनीय शहादत को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस दौरान भाजपा के विधायक अश्वनी शर्मा जब 4 साहिबजादों की शहादत पर बोलने के लिए खड़े हुए तो उनका सिर नंगा था। इस पर स्पीकर कुलतार संधवा ने उन्हें टोका कि सदन में बैठते वक्त न सही लेकिन बोलते वक्त सिर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर में चलती पीआरटीसी की बस का टायर निकल गया। बस में 30 से 35 सवारियां सवार थी। बस बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। यह भी बचाव रहा कि कोई अन्य गाड़ी बस की चपेट में नहीं आई। पुलिस मामले की जांच कर ही है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चांदी आज यानी, सोमवार 29 दिसंबर को क्रैश हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर हाई बनाने के बाद दाम 8% या करीब ₹21,000 प्रति किलो तक गिर गए। चांदी सुबह 2.39 लाख रुपए पर खुली थी फिर 2.54 लाख रुपए के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई। बाद में अचानक लुढ़क कर 2.33 लाख रुपए पर आ गई। एक्सपर्ट्स के मुताबिक तेजी से चढ़ी कीमतों में गिरावट की वजह जियोपॉलिटिकल तनाव कम होने के संकेत से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स हैं। मार्जिन बढ़ना भी एक वजह है।

Read More