Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के फगवाड़ा में गैस कटर गिरोह एटीम मशीन ही काट कर साथ ले गया। कुछ दिन पहले जालंधर के मकसूदां इलाके में भी गैस कटर गिरोह ने एटीम काट कर 6 लाख रुपए लुट लिए थे। यह मामला ट्रेस नहीं हुआ था कि जालंधर के साथ सटे फगवाड़ा में वारदात हो गई। लुटेरे SBI बैंक की जिस एटीम मशीन को काट कर साथ ले गए उसमें 29 लाख रुपए थे। हैरानी की बात है कि एटीम में न ही तो सीसीटीवी कैमरे चालू थे और न ही कोई सिक्योरिटी गार्ड रखा था।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम ने ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत शुक्रवार रात को 285 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी हेमंत तिवारी के मुताबिक इस अभियान में एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसके अलावा 504 लोगों को एहतियाती कार्रवाई के तहत पकड़ा गया और 116 बदमाश की धरपकड़ की गई है। अभियान में 10 प्रॉपर्टी ऑफेंडर और 5 ऑटो लिफ्टर भी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 21 CMP, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू बरामद किए। इसके साथ ही 12,258 क्वॉर्टर अवैध शराब, 6.01 किलो गांजा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी  के बीच में गठजोड़ का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इसमें दोनों पार्टियों के गठजोड़ और वोटिंग के बारे में भी पूछा जा रहा है। यह एक तरह से सर्वे की वीडियो बताई जा रही है। यह सर्वे तब आया है जब दोनों पार्टियों के गठजोड़ को लेकर चर्चाएं पूरे जोरों पर हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह इसके पक्ष में बयान तक दे चुके हैं, जबकि भाजपा की प्रदेश की लीडरशिप इसे लेकर ज्यादा बोलने को तैयार नहीं है। वे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना की लेडी डॉक्टर ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 3 लाख रुपए जीते हैं। उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर 9 सवालों के सही जवाब दिए। एनेस्थिसिया की डॉक्टर पूजा मल्होत्रा ने बताया कि वह 8 साल से इसकी कोशिश कर रही थी। इस बार KBC के 17वें सीजन में यह सपना पूरा हुआ। डॉ. पूजा ने कहा कि मेरा मकसद रुपए जीतने से ज्यादा KBC के मंच तक पहुंचना था। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनसे बातें करना था।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर के एसएसपी विजिलेंस लखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के बाद किसी सीनियर आईपीएस अफसर की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है। यह मामला करोड़ों से जुड़े किसी मामले की जांच से जुड़ा है। जिसमें जांच पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई औपचारिक आदेश सार्वजनिक नहीं हुए हैं। इससे पहले 2 महीने पहले अमृतसर रूरल के एसएसपी मनिंदर सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया था। अमृतसर के पॉश इलाके रणजीत एवेन्यू में 55 करोड़ के टेंडर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर एयरपोर्ट पर एटीसी ने यात्रियों से भरी फ्लाइट को लैंडिंग के लिए इनकार कर दिया। आखिरकार विमान को दिल्ली वापिस लौटना पड़ा। लैंडिंग न होने से विमान में सवार यात्रियों में दहशत मच गई। दरअसल पंजाब के कई जिलों और चंडीगढ़ में आज (शनिवार) को घना कोहरा छाया है। इसका असर एयर ट्रैफिक पर सबसे ज्यादा पड़ा है। अमृतसर एयरपोर्ट पर चार और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। सबसे बड़ी ज्यादा स्थिति विकट तब पैदा हुई, जब दिल्ली से अमृतसर आई यात्रियों से भरी एक फ्लाइट एयरपोर्ट के ऊपर काफी देर तक चक्कर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में सात लुटेरों ने एक परिवार को बंधक बना कर डकैती कर ली। घटना अलावलपुर क्षेत्र में पड़ते ब्यास गांव की है। लुटेरों ने पहले घर के दरवाजे को जोर जोर से खटखटाया। परिवार समझा कोई पशु खुल गया है। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो सात बदमाशों ने पूरे परिवार को तेजधार हथियारों से बंधक बना लिया और घर से एक लाख रुपए और दस तोले सोना लूट कर फरार हो गए। थाना आदमपुर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोट छापने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक जेएंडके, दूसरा दिल्ली और तीसरा हरियाणा का रहने वाला है। ये प्रिंटर में ₹100 और ₹500 के नकली नोट छापते और फिर उन्हें आगे सप्लाई कर देते थे। नकली नोट छापने का तरीका सोशल मीडिया से सीखा। पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ और फिर चंडीगढ़ में नकली नोट खपाने की कोशिश हुई। मगर, किसी तरह चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच को भनक लग गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनसे 2 लाख के नकली नोट भी मिले।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पटियाला की बहू और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का लॉलीपॉप सांग विवादों में घिर गया है। गीत ट्रोलर के निशाने पर है। गीत को लेकर लोग नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ पर अश्लीलता फैलाने के कमेंट कर रहे हैं। शास्त्रीय संगीत में बड़ा नाम मालिनी अवस्थी भी गीत के भद्दे डांस स्टेप्स को लेकर आपत्ति जता चुकी हैं। अब काला रंग सांग फेम पंजाबी सिंगर काका ने भी इस गीत को लेकर इंस्टा पर वीडियो जारी किया है। काका ने ट्रोलर को जवाब देकर नेहा कक्कड़ का समर्थन किया है। पंजाबी सिंगर काका ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जनवरी महीने से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू होगी। गुरुवार को सीएम भगवंत मान ने योजना शुरू करने की मंजूरी दी। योजना के तहत राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा। इससे करीब 3 करोड़ पंजाबियों को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन, ICU, जांच और दवाइयों से जुड़े सभी खर्च शामिल होंगे। इलाज पूरी तरह कैशलेस और पेपरलेस होगा, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इलाज से पहले और बाद का खर्च भी…

Read More