Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में रामामंडी के गांव जोहलां के पास बाइक और स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसमें एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान जालंधर के गांव नंगल फतेह खां की रहने वाली अमनदीप कौर पुत्री कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचा दिया है। हादसे में गलती किसी है, इस पर थाना रामामंडी की पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद मामले में पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी। हादसे की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): फाजिल्का के जलालाबाद के गांव खैरे के उताड़ से लापता हुए किसान का इकलौता बेटा अमृतपाल पाकिस्तान के एक पुलिस थाने में मिला है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को इसकी जानकारी दी है। इसके बाद बीएसएफ अधिकारियों ने अमृतपाल के परिवार को सूचित कर दिया है। जानकारी अनुसार, अमृतपाल 21 जून को दोपहर 12 बजे खेती करने के लिए घर से निकला था और भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार अपनी खेती के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। चार दिन पहले पाकिस्तान ने अमृतपाल के अपनी सीमा में होने से…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज कन्फ्यूज़ दिखे। चीन ने बिक्रमजीत मजीठिया को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। वेन्यू आम आदमी पार्टी का ऑफिस था जहां पर पार्टी के नेता और मीडिया उनका इंतजार कर रहा था लेकिन वह पंजाब भवन पहुंच गए। भवन खाली पाया तो पार्टी के लोगों को फोन किया। बाद में पता लगा कि कॉन्फ्रेंस आम आदमी पार्टी के ऑफिस में है जिसके बाद दोबारा चीमा ऑफिस पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की। वह बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग मामले में विरोधियों पर खूब बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि जो विरोधी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में क्रिकेट खेलते एक युवक को हार्ट अटैक आने मौत हो गई। हादसा फिरोजपुर स्थित गुरु सहाय के डीएवी स्कूल की ग्राउंड का है। युवक ने बैटिंग करते समय सिक्सर मारा और जैसे ही क्रीज पर अपने साथी बैट्समैन को मिलने गया तो उसी दौरान अचानक उसे हार्ट अटैक आया। इसके बाद वह जमीन पर गिर गया। ग्राउंड पर खेल रहे अन्य खिलाड़ी उसकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन वह उठ नहीं पाया। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के पूर्व सीपी और आईजी पद से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले आईपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से पांच सालों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। वह अमृतसर नॉर्थ से विधायक थे।  उन पर अनुशासनहीनता और पार्टी के विपरीत चलने के आरोप लगे हैं। पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी ने यह निर्णय लिया है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विजय प्रताप सिंह पर यह कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि कुछ दिन पहले उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के पक्ष में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर के रंधावा मसंदा में भीड़ ने दो लुटेरों को काबू करके एक की इतनी पिटाई कर दी कि लुटेरे की मौत हो गई। दूसरा लुटेरा घायल है जिसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। दरअसल प्रवासी युवक फैक्ट्री से काम करके घर की तरफ लौट रहा था कि रंधावा मसंदा के नजदीक पुली के पास दो लुटेरों ने उसे घेर लिया। लुटेरों ने प्रवासी से पैसे मांगे तो प्रवासी लुटेरों से भिड़ गया। लुटेरों ने प्रवासी की पिटाई करनी शुरू कर दी लेकिन शोर सुन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर से डेरा ब्यास जा रही संगत की छोटा हाथी गाड़ी और एक कार की भयानक टक्कर हो गई। हादसा कपूरथला के ढिलवां टोल प्लाजा के नजदीक हुआ जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 15 के करीब श्रद्धालु घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। श्रद्धालु डेरा ब्यास में नतमस्तक होने जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन काफी दूर तक पलटियां खाती दिखी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या के बाद अब परिवार ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है। परिवार ने शव बटाला बाइपास पर रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इससे अमृतसर-पठानकोट हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक संस्कार नहीं किया जाएगा। परिवार ने हत्या का आरोप गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा और शराब ठेकेदार पर लगे हैं। भगवानपुरिया की चाची ने इस संबंध में बटाला पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला और उनके ओएसडी प्रदीप कुमार को क्लीन चिट दे दी है। बता दें कि सरकारी ठेकों के आवंटन के लिए 1% कमीशन मांगने की शिकायत के बाद 2022 में मोहाली के फेज-8 पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया था। अब इस बात पर चर्चा छिड़ गई है कि कही उनकी गिरफ्तारी कोई स्टंट तो नहीं था। आखिर इतने सबूत थे तो सजा क्यों नहीं हो सकी। अब लोगों की नजर जालंधर से गिरफ्तार हुए विधायक रमन अरोड़ा के केस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शिअद के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद लुधियाना में धांदरा रोड नजदीक मिसिंग लिंक 2 हाईवे पर शिअद नेता के पूर्व सांसद के पीए की सरेआम बीच सड़क तलवारों से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का वीडियो भी सामने आया है। किसी राहगीर ने ये वीडियो अपने मोबाइल से बनाई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह मुंडिया के रूप में हुई है। कुलदीप शिअद नेता एवं पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के पीए रह चुके है। कुलदीप रात के समय अपने फार्म हाउस से अपनी फॉक्सवैगन कार में निकले थे। उसका पीछा…

Read More