Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): इजराइल ने शुक्रवार देर रात भारतीय समयानुसार करीब 10:30 बजे ईरान पर एयरस्ट्राइक की। इजराइली फाइटर जेट्स ने ईरान के परमाणु ठिकानों को दोबारा निशाना बनाया। इन हमलों में 60 और लोग मारे गए। ईरान में इजराइली हमले में अब तक 138 लोग मारे गए हैं और 350 से ज्यादा घायल हुए हैं। जवाब में ईरान ने 150 बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल की ओर दागीं। इनमें से 6 मिसाइलें राजधानी तेल अवीव में गिरीं, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने मिसाइलों से इजराइली…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यहां प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे। फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने फ्लाइट ट्रैकर ‘फ्लाइट्रेडर24’ के हवाले से बताया कि एअर इंडिया की फ्लाइट ने फुकेट एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे) टेकऑफ किया था। विमान अंडमान सागर के ऊपर एक बड़ा घेरा बनाते हुए पलटा और इसके बाद फुकेट में इमरजेंसी लैंडिग की।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 एमबीबीएस छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले वे घटनास्थल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अहमदाबाद में एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई। विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी की मौत हो गई। उनकी लाश बठिंडा में एक अस्पताल की पार्किंग में कार से मिली। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। अभी यह सामने नहीं आया है कि कमल कौर की हत्या किसने की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का एक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें 10 जून को सुबह 5:33 बजे एक कार अस्पताल की पार्किंग में आती हुई दिख रही है। एक सिख युवक कार पार्क करके वहां से…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में आज सीएम सरदार भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल बर्टन पार्क पहुंचे और उन्होंने राज्य को नए स्पोर्ट्स हब के रूप में एक तोहफा दिया। शाम करीब पांच बजे सीएम भगवंत मान और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल बर्टन पार्क पहुंच गए थे। उन्होंने 77.77 करोड़ के उक्त प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। प्रोग्राम में पंजाब के राज्य सभा सांसद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, संत सीचेवाल और एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और रवजोत सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे। बता दें कि कार्यक्रम से पहले सीएम मान…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज 32वां बर्थडे है। इस मौके पर सिद्धू की 3 गीतों की एल्बम “मूसे प्रिंट” रिलीज हुई है। इसमें 3 गाने हैं, जिनमें 0008, नील और टेक नोट्स शामिल हैं। इसे लेकर पिता बलकौर सिंह ने कहा कि मौत से पहले बेटा खुद के, मेरे और अपनी मां के जन्मदिन पर गीत रिलीज करता रहा। इस एल्बम को रिलीज करने के पीछे भी यही मकसद है कि सिद्धू का शुरू किया गया ये सिलसिला थमे न। पिता ने कहा कि सिद्धू के हर बर्थडे पर उसके फैंस को कुछ न कुछ…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आम आदमी पार्टी के पंजाब वर्कर और गौ रक्षक कीमती भगत की थाना सात के प्रभारी भूषण के साथ तीखी बहस हो गई। बहस के चंद मिनटों बाद ही एसएचओ भूषण कुमार के लाइन हाजिर होने के आदेश भी आ गए जिसके बाद एसएचओ को उसी वक्त थाना छोड़ना पड़ा। https://youtube.com/shorts/fal0rWTJDO4?si=JjA2zDu-4INLuvpX कीमती भगत एक चोरी के केस में गढ़ा में स्थित थाना सात में आए थे। उन्होंने एसएचओ पर आरोप लगाए कि चोरी के केस में एक युवक को बार बार थाने बुलाया जा रहा है। अगर वह चोर होता तो अकेला थाने क्यों आता। इतना…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में मंगलवार को ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने अपने 4 बच्चों के साथ जान दे दी। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जीआरपी ने पांचों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान मनोज के रूप में हुई, वह बिहार का रहने वाला है। बल्लभगढ़ की अज्जी कॉलोनी में पत्नी और चारों बच्चों के साथ किराए पर रहता था। मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब वह चारों बच्चों को लेकर बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर के…

Read More