Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में ईडी ने रिची ट्रेवल्स के ऑफिस में रेड की है। बस स्टैंड सामने डेल्टा चैंबर स्थित रिची ट्रेवल्स के साथ साथ ईडी ने मालिक के जसवंत नगर स्थित घर पर भी रेड की। बताया जा रहा है कि रिची ट्रेवल्स पर हुई रेड लोगों को अमेरिका में डंकी रूट से भेजने के केस में मारी गई। अमेरिका द्वारा कई भारतीय को डिपोर्ट करने के बाद ईडी द्वारा बड़े लेवल पर इसकी जांच खोली गई थी जिसके बाद कई एजेंटों पर कानूनी कारवाई की थी। हाल ही में ईडी ने कई ट्रैवल एजेंटों की पांच…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कबड्डी प्लेयर कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलौचारिया की हत्या कराने वाला बंबीहा गैंग का गैंगस्टर डोनी बल कत्ल के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया है। उसने दावा किया कि राणा बलाचौरिया कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम कर रहा था। वह हमारे दुश्मनों को फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग कर रहा था। इसीलिए उसकी हत्या की गई। उसने दावा किया कि राणा ने क्लब से फिरौती वसूलने के लिए लॉरेंस से धमकी का फोन कराया था। बल ने ये भी कहा कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में एक 34 वर्षीय उज्बेकिस्तान की महिला पर फायरिंग का मामला सामने आया। पक्खोवाल रोड पर उसके 2 दोस्तों ने ही उसे गोली मार दी। वजह ये थी कि उसने ड्राइव पर जाने से इनकार कर दिया था। महिला को सीने में गोली लगी है। महिला का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना सदर की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।  पीड़िता की पहचान उज्बेकिस्तान की निवासी असलिगुन स्पारोवा के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से भारत में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली के कुराली स्थित चंडीगढ़ हाईवे पर आज गुरुवार सुबह धुंध की वजह से दो स्कूली बसों की टक्कर हो गई। एक बस कुराली से आ रही थी, वहीं दूसरी रॉन्ग साइड से कुराली जा रही थी, जिसके कारण दोनों में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों के ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हुए। सभी को तुरंत अस्पताल ले गया। हादसे में एक बस ड्राइवर की टांग में फ्रैक्चर का पता चला। जबकि, दूसरे ड्राइवर के सिर पर छह टांके लगे। वहीं, हादसे में तीन बच्चे भी घायल हुए। इनमें से दो को अस्पताल से…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरु श्री तेग बहादुर साहिब, चार सेहबजादे, माता गुजरी जी समेत समूह शहीदों को समर्पित विशेष समारोह 20 दिसंबर को दकोहा के भुल्लर कॉलोनी में आयोजित किया गया है। सुबह 3 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बहुत ही श्रद्धा और सत्कार के साथ इस समारोह को आयोजित किया जाएगा। समारोह में बाबा गुलाब सिंह जी सहित प्रचारक भाई सरबजीत सिंह, भाई लखविंदर सिंह निमाना, बीबी हरजीत कौर, भाई गुरप्रीत सिंह (कथावाचक) शामिल होंगे। समूह संगत को इस समारोह में शामिल होने का हार्दिक बुलावा दिया है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जिला परिषद-ब्लॉक समिति चुनावों के रिजल्ट अटक ले रहा है। ब्लॉक समिति के चुनावों में आप के दिग्गजों को बड़ा झटका लगा है। सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के गांव कुरड़ से आम आदमी पार्टी हार गई और अकाली दल की जसविंदर कौर जीत गई। संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज के गांव भराज में भी आप हार गई। यहां कांग्रेस ने 25 वोटों से जीत हासिल की। प्रचार के दौरान भराज के 2 वीडियो वायरल हुए थे, एक में वह नेताओं को चेतावनी तो दूसरे में उनके करीबियों पर नशे बेचने जैसे आरोप…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ सेक्टर 26 में इंद्रजीत सिंह पैरी की हत्या कर फरार हुए शूटरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ किया है। पुलिस ने बुधवार को दिल्ली से 5 शूटरों को काबू किया है। इनमें से 3 ने इंद्रजीत पैरी की हत्या की थी। इसके साथ ही इन्होंने पंचकूला में पहलवान सोनू नोल्टा को भी मारा था। एडिशनल सीपी (स्पेशल सेल) प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सराय काले खां और शांति वन इलाके से 5 शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शूटर्स की पहचान अंकुश, पीयूष पिपलानी, कुंवर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मोहाली में कबड्डी प्लेयर व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल एक शूटर को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। मोहाली में लालडू के नजदीक अंबाला हाईवे पर शूटर हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू का एनकाउंटर हुआ। जिसमें उसे गोली लगी और बाद में उसकी मौत हो गई। वह दो शूटरों का साथी था। वहीं इस मामले में आज सुबह ही दो शूटरों आदित्य कपूर और करण पाठक की फोटो सामने आई थी, जिन्होंने परफेक्ट प्लानिंग से बलाचौरिया का कत्ल किया था। हत्याकांड में इन शूटरों के अलावा टूर्नामेंट से राणा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर शहर की एक अदालत ने बस्ती शेख इलाके में नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दोषी प्रिंस (26) को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि दोषी जुर्माने की राशि जमा नहीं करता है, तो उसे 6 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। घटना का खुलासा तब हुआ जब 26 फरवरी को पीड़िता की मां अपनी 14 वर्षीय बेटी को बुखार होने पर इलाज के लिए डॉक्टर के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में आज (17 दिसंबर) ब्लॉक समिति व जिला परिषद के लिए हुई वोटिंग की काउंटिंग हो रही है। जिला परिषद की 347 सीटों और ब्लॉक समिति की 2,838 सीटों के लिए विजेताओं का फैसला होगा। अभी जिला परिषद की किसी भी सीट पर रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। ब्लॉक समिति में आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। काउंटिंग के दौरान मोगा ब्लॉक समिति के दौलतपुर जोन में रोचक स्थिति बन गई। यहां से अकाली दल (बादल) के उम्मीदवार गुरदर्शन सिंह 9 वोट से जीत गए। इस पर AAP उम्मीदवार ने रीकाउंटिंग की…

Read More