Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पूर्व इंस्पेक्टर जरनल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। अमर सिंह चहल IG पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे। यहां सोमवार को उन्होंने खुद को गोली मार ली। सूत्रों के मुताबिक घटना से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बांग्लादेश में एक और शेख हसीना विरोधी नेता पर हमला हुआ है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुलना में सोमवार दोपहर 12 बजे नेशनल सिटिजन्स पार्टी (NCP) के नेता मोहम्मद मोतालेब शिकदर को घर में घुसकर गोली मार दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने सीधे मोतालेब के सिर को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में उनकी हालत काफी नाजुक थी, लेकिन डॉक्टरों ने बाद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मास्टर सलीम के पिता एवं सूफी गायक पूरण शाह कोटी का आज निधन हो गया। पूरण शाह कोटी दयोल नगर में रहते थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और सोमवार को उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। इस दुख की घड़ी में राजनीतिक और पंजाबी फिल्म जगत में शोक की लहर है। इस दुख की घड़ी में कई नामी चेहरे, गायक पूरण शाह कोटी के घर में जुटने शुरू हो गए हैं। पूरण शाह कोटी ने कई दशकों तक सोफी गायकी जिंदा रखी।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को 40 मिनट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक A1887 फ्लाइट का दाहिना इंजन टेक-ऑफ के बाद बंद हो गया। उसमें ऑइल प्रेशर जीरो हो गया था। इसके चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा। प्लेन ने सुबह 6:10 बजे AI 887 के रूप में मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और 6.52 पर यह वापस आ गया। हालांकि 2 इंजन वाले प्लेन एक इंजन के जरिए भी सुरक्षित लैंड कर सकते हैं। इसलिए इसे तुरंत ही लौटाने का फैसला लिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के एक निजी अस्पताल पर मृतक महिला की डेडबॉडी गायब होने पर हंगामा मच गया। मृतका के परिवार ने आरोप लगाए हैं कि या तो महिला के शव की अदला बदली कर दी गई है या उसके अंग निकालकर बेच दिए गए हैं। परिवार के लोग डेड बॉडी के लिए अस्पताल के अंदर धरने पर बैठे हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बताया कि महिला के दोनों बेटे विदेश में है, जिसके कारण उनके अंतिम संस्कार…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। अमृतसर और जालंधर में धुंध के कारण विजिबिलिटी काफी कम है। इसी कारण आज जालंधर के PAP चौक पर ट्रक और पंजाब रोडवेज व प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। पनबस पहले ट्रक से टकराई, फिर उसकी टक्कर प्राइवेट बस से हो गई। हादसे में पनबस के परखच्चे उड़ गए, बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के स्टाफ और स्टूडेंट्स को लेकर बस जा रही थी। इसी दौरान गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर थेहड़ी के नजदीक बस सड़क किनारे खड़े…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हर साल की तरह आने वाले वर्ष में भी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म मंदिर दकोहा में प्रभातफेरियों का आयोजन 5 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है जो 15 फरवरी तक निकाली जाएगी। हर वर्ष सनातन धर्म मंदिर दकोहा में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत धूम धाम से मनाया जाता हैं। महाशिवरात्रि का पवन पर्व सभी नगर निवासियों की तरफ से मिल जुलकर हर्षौल्लास से मनाया जाता हैं। महाशिवरात्रि में जागो मेहंदी की रस्म दो दिन भंडारे का आयोजन और भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाता है।इस वर्ष भी सभी नगर निवासियों के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हंसराज स्टेडियम में पी.के.एफ. पंजाब स्टेट मास्टर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 का आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में सचिन गुप्ता और डॉ.पीयूष शर्मा ने 45 प्लस डबल कैटागिरी में सिल्वर मेडल जीता जबकि डॉ. पीयूष शर्मा ने 45 प्लस सिंगल कैटागिरी में भी सिल्वर मेडल जीत जीता। इससे पहले भी यह जोड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई मेडल जीत चुकी है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के होशियारपुर के एक प्राइवेट स्कूल में सिख युवक को कड़ा और कृपाण (श्री साहिब) के साथ परीक्षा में एंट्री नहीं दी गई। युवक के पेरेंट्स के विरोध के बाद और पुलिस के बीच में आने से बच्चे को परीक्षा में एंट्री मिल पाई। दरअसल, रविवार को पंजाब सरकार की सीनियर असिस्टेंट के पद की भर्ती के लिए परीक्षा थी। इसके लिए प्राइवेट स्कूलों में सेंटर बनाए गए हैं। एक सेंटर होशियारपुर के प्राइवेट स्कूल में भी था। सुबह 9 बजे जब बच्चा परीक्षा के लिए आया तो उसे गेट पर रोक दिया गया। आरोप…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): न्यूजीलैंड में लोकल लोगों ने सिख समुदाय की तरफ से निकाले जा रहे नगर कीर्तन का विरोध कर दिया। उन्होंने नगर कीर्तन का रास्ता रोक दिया। इसके बाद आगे खड़े होकर हाका प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘दिस इज न्यूजीलैंड, नॉट इंडिया’ यानी यह न्यूजीलैंड है, भारत नहीं और ‘न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड ही रहने दो, यह हमारी जमीन है, यही हमारा स्टैंड है’ के बैनर लहराए। यह प्रदर्शन शनिवार को हुआ। उस वक्त सिख समुदाय का नगर कीर्तन गुरुद्वारे लौट रहा था। हालांकि न्यूजीलैंड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया और प्रदर्शनकारियों को हटा…

Read More