रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर के बटाला में किडनैप कर 28 साल के युवक की हत्या कर दी गई। वह 7 दिन से गायब था, रात में उसकी लाश मिली। कातिलों ने युवक की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब छिड़क दिया, जिससे चेहरा बुरी तरह झुलस गया।
वे यहीं नहीं रुक, आरोपियों ने उसके हाथ और पैर भी काट दिए गए। परिजनों ने शव की पहचान केवल कपड़ों के आधार पर की। मृतक दीपक उर्फ दीपू गांव बोहड़ा वाल मिर्जा जान का रहने वाला था। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को थाना किला लाल सिंह के बाहर प्रदर्शन किया। मृतक का कसूर इतना था कि उसने गाँव की लड़की से लव मैरिज करवाई थी। पुलिस ने मृतक की बहन के बयानों के आधार पर 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। लेकिन, सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। परिजन ने कहा कि गांव मिर्जाजान के रहे वाले आरोपी जरमन ने गांव के किसी व्यक्ति के हाथ दीपक को बुलावा भेज अपने घर बुलाया था। दीपक यह बात कहर घर से निकला था। पहले धमकी नहीं मिली थी। इसके इसके बाद आरोपियों ने परिवार को कहा कि दीपक को सीआईए स्टाफ ने पकड़ लिया है और उसे छुड़वाने के लिए 25 हजार रुपए लगेंगे।
SHO हरजिंदर सिंह (थाना किला लाल सिंह) ने कहा कि सैदपुर के सड़ पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसे सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान दीपक उर्फ दीपू निवासी मिर्जा जान के रूप में की है, जो 5 अगस्त से लापता था। मृतक की बहन के बयानों के आधार पर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के आश्वासन और एफआईआर दर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल प्रदर्शन स्थगित किया, हालांकि परिजनों का कहना है कि अगर सभी कातिलों को जल्द सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।


