रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गौरव यादव को पंजाब का रेगुलर डीजीपी नियुक्त कर दिया गया है। इसको लेकर शुक्रवार को आदेश जारी किया गया। यह नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से भेजे गए पैनल पर विचार करने के बाद की गई है।
आदेश के मुताबिक, UPSC ने 1 जुलाई 2026 को पंजाब में DGP की नियुक्ति के लिए तीन IPS अधिकारियों का पैनल तैयार किया था। इसमें गौरव यादव के अलावा डॉ. शरद सत्य चौहान और हरप्रीत सिंह सिद्धू के नाम शामिल थे।
Advertisement


