रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ से होते हुए मानसून की पंजाब में एंट्री हो गई है। पहले यह 30 जून को चंडीगढ़ पहुंचना था, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, एक दिन की देरी से आज पहुंचा।

मानसून का रूट पिछले 5 सालों से एक जैसा है। यह उत्तर प्रदेश के रास्ते हरियाणा के ऊपरी जिलों अंबाला-पंचकूला से चंडीगढ़ में प्रवेश किया और फिर पंजाब के रोपड़, होशियारपुर, पठानकोट की तरफ निकला। गुरदासपुर और मोहाली में भी बुधवार को जमकर बारिश हुई। चंडीगढ़ में बूंदाबांदी हुई। जबकि मोहाली और जांलधर में ठंडी हवांए चली। कई जगह अभी बादल छाए हैं। पठानकोट में करीब 5 घंटे हुए बारिश के बाद शहर में सड़कों पर करीब 3 से 4 फीट तक जगह-जगह पानी भर गया। इसके अलावा खड्डी नाला उफान पर आ गया, जिससे पानी पुल के ऊपर से जाने लगा। जालंधर में आंधी से कोर्ट रोड पर सफेदे का पेड़ गाड़ियों पर गिर गया। इससे 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।


