रोजाना मेल (चंडीगढ़): चंडीगढ़ सहित पंजाब में धुआं लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब के 5 जिले ऐसे हैं, जहां अभी भी प्रदूषण का स्तर सामान्य से 4 गुणा अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब में धुंध का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन शुक्रवार और शनिवार को हालात फिर बिगडेंगे। यहां पंजाब के 7 जिलों में धुंध को लेकर दो दिन तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।जि
स अनुसार पूरी जीटी रोड बेल्ट अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवां शहर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद से लगातार राज्य में ठंड बढ़ रही है। जिसके चलते कुछ जिलों में तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिल रही है।
Advertisement




