रोजाना मेल (अंबाला)
: दिल्ली मार्च के लिए निकले किसानों पर हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर रोक लिया है। यहां पर किसानों और पुलिस के पास बहस हुई। परमिशन मांगने पर नहीं दिखाए जाने पर पुलिस ने किसानों को पीछे हटने को कहा तो किसानों ने बेरीकेट्स तोड़ने शुरू कर दिए जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। एक किसान अभी तक घायल हो चुका है।
पुलिस का कहना है कि उन्हें जिन 101 किसानों की लिस्ट दी गई वह यह लोग नहीं है और उक्त लोग (किसान) अपनी पहचान नहीं करवा रहे। हरियाणा पुलिस ने दावा किया कि किसानों के पास हथियार हैं। पुलिस मीडिया को भी दूरी बनाए रखने को बोल रही है। उधर हरियाणा के किसान इस मोर्चे से दूरी बनाए रखे है। इसका कारण पहले लगे किसानों के धरने के कारण हरियाणा के कारोबारियों का जो नुकसान हुआ उसके साथ साथ हरियाणा के किसानों को भरोसे में लिए बिना दिल्ली कूच का फैंसला लिया बताया जा रहा है। इसके इलावा हरियाणा के किसानों ने यह भी कहा कि अगर इन किसानों ने कुछ गलत किया तो उनका नाम बदनाम होगा।




