रोजाना मेल (अंबाला): शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के बीच एक किसान ने सल्फास निगल कर सुसाइड करने की कोशिश की। हालत बिगड़ती देख अन्य किसान उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। यह किसान लुधियाना के खन्ना का रहने वाला जोद सिंह है।
हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने दिल्ली के लिए जा रहे किसानों पर आंसू गैस गोले और पानी की बौछारें की। इस दौरान कई किसान घायल भी हुए है। किसानों का कहना है कि पुलिस गंदे पानी की बौछारें डाल रही है और जो आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे है वह एक्सपायरी है। दिल्ली कूच के लिए निकला 101 किसानों का दल वापिस लौटना शुरू हो गया है। किसान नेता सरवन पंधेर ने 16 दिसंबर को पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकालने को कहा है। 18 दिसंबर को पंजाब में 12 बजे से तीन बजे तक रेल रोको अभियान चलाया जाएगा। उससे पहले कोई जत्था किसान दिल्ली नहीं जाएगा।




